इंदौर पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रतलाम निवासी शोएब खान को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 21.61 ग्राम अवैध मादक पदार्थ “MD” (मूल्य लगभग 2,10,000 रुपये) बरामद किया गया है। यह कार्रवाई संजय सेतु पार्किंग मेन रोड, इंदौर में की गई। पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर क्राइम ब्रांच लगातार मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त बदमाशों पर नजर रख रही थी। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर शोएब खान को पकड़ा गया, जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहा था। तलाशी में उसके पास से MD ड्रग्स बरामद हुआ। View this post on Instagram आरोपी का कबूलनामापूछताछ में शोएब खान ने बताया कि वह सस्ते दामों पर अन्य जिलों से मादक पदार्थ खरीदकर इंदौर में नशे के आदी लोगों को अधिक कीमत पर बेचता था। पेशे से ड्राइवर और 10वीं तक पढ़ा हुआ शोएब दैनिक वेतन पर गाड़ी चलाता है। कानूनी कार्रवाईआरोपी के खिलाफ थाना अपराध शाखा में अपराध क्रमांक 185/2025, धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। बरामद MD ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय कीमत 2,10,000 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की सख्तीपुलिस आयुक्त के निर्देश पर क्राइम ब्रांच शहर में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सक्रिय है। इस कार्रवाई से नशे के सौदागरों में हड़कंप मच गया है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन नागरिक परिक्रमा(संजय पराते की राजनैतिक टिप्पणियां) इंदौर: क्राइम ब्रांच ने पकड़े दो ड्रग तस्कर, 17.96 ग्राम ब्राउन शुगर सहित मोटरसाइकिल जब्त