होटल रेडिसन ब्लू के पास बाइक सवार ने की हरकत, SOS नोटिफिकेशन से पहुंचे सुरक्षा अधिकारी एमआईजी पुलिस ने आरोपी अकील को किया गिरफ्तार, FIR दर्ज इंदौर: प्रदीप चौधरी।। ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेटरों के साथ छेड़छाड़, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल इंदौर में ऑस्ट्रेलिया की दो महिला क्रिकेटरों के साथ छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार रात की है, जब दोनों खिलाड़ी होटल रेडिसन ब्लू से पैदल एक नजदीकी कैफे की ओर जा रही थीं। इस दौरान एक बाइक सवार युवक ने उनके साथ छेड़छाड़ की। घटना के तुरंत बाद महिला क्रिकेटरों ने अपनी सुरक्षा के लिए एसओएस नोटिफिकेशन भेजा, जिसके बाद सुरक्षा अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। ऑस्ट्रेलियाई टीम के सुरक्षा अधिकारी डेनी सिमंस की शिकायत पर एमआईजी पुलिस ने आरोपी अकील के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। यह घटना शहर में मेहमान खिलाड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करने का आश्वासन दिया है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन शोक सूचना नागरिक परिक्रमा(संजय पराते की राजनैतिक टिप्पणियां)