इंदौर। शहर में अपराध नियंत्रण और सामाजिक समरसता बनाए रखने के लिए इंदौर पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर 23 अक्टूबर 2025 को शहर के चारों जोन के सभी थाना क्षेत्रों में मोहल्ला समिति बैठकें और जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें पुलिस अधिकारियों ने बस्तियों, कॉलोनियों और मल्टियों में जाकर आमजन से सीधा संवाद किया। नशे के दुष्परिणामों पर जागरूकता, शिकायत पेटियां और हेल्पलाइन की जानकारी बैठकों में नागरिकों को नशे के हानिकारक प्रभावों और इससे बढ़ने वाली अपराध प्रवृत्ति के प्रति जागरूक किया गया। अवैध गतिविधियों की गोपनीय सूचना के लिए शिकायत पेटियां लगाई गईं तथा क्राइम वॉच हेल्पलाइन नंबर 7049108283 और डायल-112 की जानकारी दी गई। पुलिस ने कॉलोनियों में CCTV कैमरे, सुरक्षा गार्ड लगाने तथा किराएदारों, नौकरों व अनजान व्यक्तियों की सूचना थाने में देने पर जोर दिया। कई स्थानों पर ड्रोन से इलाके की सर्चिंग भी की गई ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। View this post on Instagram विभिन्न थाना क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रम जोन-4: पुलिस उपायुक्त श्री आनंद कलादगी ने थाना द्वारकापुरी के अहीर खेड़ी दिग्विजय मल्टी में संवाद किया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री दीशेष अग्रवाल, सहायक पुलिस आयुक्त अन्नपूर्णा श्री शिवेंदु जोशी और थाना प्रभारी ने शांति-व्यवस्था पर चर्चा की। तेजाजी नगर: एसीपी रविंद्र बिलवाल और थाना प्रभारी ने मलतास मल्टी व पलास-2 मल्टी में मीटिंग ली, समस्याओं का मौके पर निराकरण किया। तिलक नगर: चौहान नगर में थाना टीम ने जनसंवाद किया। कनाडिया: लाइट हाउस मल्टी में मोहल्ला समिति बैठक, सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा। परदेशीपुरा: शिवाजी नगर में मीटिंग। आजाद नगर: आईडीए मल्टी, फिरदोस नगर व स्कीम नंबर 94 में संवाद। राऊ: ओमेक्स सिटी पलास परिसर-2 में जनसंवाद शिविर। गांधीनगर: लहुजी नगर (गड्ढा मल्टी) में संवादात्मक बैठक। एरोड्रम: पंचशील नगर में एसीपी मल्हारगंज व थाना प्रभारी ने मीटिंग ली। मल्हारगंज: कड़बिंद चौराहा पर मोहल्ला समिति मीटिंग। राजेंद्र नगर: तेजपुर गड़बड़ी व भीम नगर मल्टियों में संवाद। छत्रीपुरा: अर्जुनपुर मल्टी, बियाबानी व कंजर मोहल्ला में बैठकें। View this post on Instagram पुलिस-जनता एकजुटता का संदेश अधिकारियों ने कहा, “पुलिस और जनता एक सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों का साथ ही समाज को सुरक्षित बनाता है। आपकी जागरूकता हमारी ताकत है।” नागरिकों ने इस पहल की सराहना की और पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। सभी ने क्षेत्र को नशामुक्त व सुरक्षित बनाने का संकल्प लिया। इंदौर पुलिस की यह मुहिम शहर को अपराधमुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन कोरबा : किसान सभा के शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर लाठीचार्ज, कई भू-विस्थापित चोटिल, अपराध दर्ज करने ग्रामीणों ने किया दीपका थाना का घेराव IPS अधिकारी पर SI की पत्नी ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप:डांगी ने कहा- मैंने ब्लैकमेलिंग की शिकायत DGP से की थी, इसलिए झूठे आरोप मढ़े
You must be logged in to post a comment.