छत्तीसगढ़ पुलिस के सीनियर आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। यह आरोप पुलिस विभाग में पदस्थ एक एसआई की पत्नी ने लगाया है। महिला ने पुलिस मुख्यालय जाकर डीजीपी से शिकायत की है। मामले की जांच की जिम्मेदारी आईजी आनंद छाबड़ा को सौंपी गई है। महिला का कहना है कि पिछले 7 सालों से आईपीएस डांगी उसका शारीरिक और मानसिक शोषण कर रहे हैं। वहीं आईपीएस डांगी ने भी डीजीपी को लिखित शिकायत में बताया है कि महिला उन्हें बदनाम करने और ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रही है, साथ ही जहर लेकर धमकी देने और वीडियो कॉल पर लगातार निगरानी रखने जैसी शर्तें भी रखी हैं। डांगी के मुताबिक महिला की ये शर्तें थी…,महिला मेरे कार्यालय में जहर की शीशी लेकर आई और मुझसे, मेरे तीनों बेटों और मां की कसम खिला दी कि मैं अपनी पत्नी से कोई संबंध नहीं रखूंगा। मैं अपनी पत्नी के साथ न बैठूंगा, न बात करूंगा, न उसे अपनी गाड़ी में कहीं ले जाऊंगा, न कोई खरीदारी कराऊंगा। उसे व्हाट्सएप पर ब्लॉक करूंगा, न कॉल करूंगा, न रिसीव करूंगा। उसके साथ कोई तस्वीर नहीं खिंचवाऊंगा और न जन्मदिन या सालगिरह मनाऊंगा।पत्नी के मायके नहीं जाऊंगा। मैं रात 10 बजे के बाद घर की बालकनी में सोऊंगा और आठ घंटे की लाइव लोकेशन भेजूंगा, वीडियो कॉल पर दिखाऊंगा । सुबह 5 बजे से उसका वीडियो कॉल चालू रहेगा, जिसे केवल वह काट सकेगी। परिवार के किसी सदस्य, यहा तक कि बेटों से भी बिना उसकी अनुमति के बात नहीं करूंगा। उसने मेरे वॉशरूम और बाथरूम में निजी पलों के स्क्रीनशॉट लेकर धमकी दी कि मैं उसकी शर्तें न मानूं तो फोटोज वायरल कर देगी और डीजीपी को शिकायत करेगी। उसने मुझे ब्लैकमेल किया, धमकाया, आत्महत्या का नाटक किया परिवार को तोड़ने की धमकी दी। महिला ने मेरे कार्यालय में जहर लेकर आकर धमकी दी कि उसकी बात नहीं मानी गई तो वह झूठे मामले में फंसा देगी। दबाव में मैं उसकी सभी अनुचित मांगें मानने लगा। उसने मेरी पत्नी के साथ मेरा घूमना, योग करना, बाजार जाना बंद करवा दिया। मेरी मा के कैंसर इलाज के दौरान भी उसने धमकी दी, बहन की मौत पर भी धमकाया कि पत्नी को साथ लाया तो आत्महत्या कर जेल भेजेगी। उसने मेरे बेटों, समधी मंत्री और बहू को तस्वीरें भेजकर मेरे बड़े बेटे का तलाक करवाने की धमकी दी। इस तनाव में मैं दो वर्षों से अपने परिवार से दूर और तनाव में हूं। करवा चौथ पर वीडियो कॉल पर जहर दिखाकर धमकी दी कि यदि पूजा में पत्नी के साथ गया तो आत्महत्या करेगी। मैंने फोन फ्लाइट मोड पर डाल दिया तो उसने मेरे बेटे को धमकाया और मेरे चरित्र पर आरोप लगाए। उसके पति भी इस षड्यंत्र में शामिल हैं। महिला ने मेरे घर जबरन घुसकर अश्लील तस्वीरें दिखाकर मेरी छवि धूमिल की और जान-पहचान वालों को अपमानित किया। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर पुलिस ने मोहल्ला समिति बैठकों से नागरिकों के साथ किया सीधा संवाद, सुरक्षित समाज के लिए मांगा सहयोग मध्यप्रदेश : बीमारू प्रदेश से मृत्यु प्रदेश तक!