इंदौर, 21 अक्टूबर 2025: कर्तव्य पथ पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों की स्मृति में आज 15वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल, महेश गार्ड लाइन, इंदौर में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि समारोह व परेड का आयोजन किया गया। इस मौके पर शहीद स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख की हॉट स्प्रिंग पहाड़ियों पर चीनी सैनिकों के हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सी.आर.पी.एफ.) के 11 जवानों की शहादत की स्मृति में हर साल यह दिन मनाया जाता है। इस वर्ष कार्यक्रम में वर्ष 2024-25 में देशभर में कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हुए 191 वीर जवानों के नामों का वाचन किया गया, जिनमें मध्यप्रदेश पुलिस के 11 जवान भी शामिल हैं। प्रथम वाहिनी, 15वीं वाहिनी, आरएपीटीसी और होमगार्ड, इंदौर के प्लाटून सहित अधिकारियों व कर्मचारियों ने परेड कर शहीदों को सलामी दी। पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह, पुलिस महानिरीक्षक ग्रामीण इंदौर अनुराग, पुलिस महानिरीक्षक विसबल (प.क्षे.) चंद्रशेखर सोलंकी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर, पुलिस उप महानिरीक्षक ग्रामीण व नारकोटिक्स, इंदौर सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारियों और सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों ने शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की। पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने कहा, “हमारे शहीद साथियों ने कर्तव्य पथ पर सर्वोच्च बलिदान दिया है। उनके अदम्य साहस, निष्ठा और देशप्रेम को हम नमन करते हैं।” कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों ने भी बड़ी संख्या में भाग लेकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन राजनैतिक व्यंग्य-समागम वीरता, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना से चिरकाल तक प्रेरणा देते रहेंगे शहीद पुलिस जवान : मुख्यमंत्री
You must be logged in to post a comment.