मनगवां । मनगवां एसडीओपी श्रीमती प्रतिभा शर्मा के मार्गदर्शन में मनगवां थाना प्रभारी निरीक्षक गजेन्द्र सिंह धाकड़ के नेतृत्व में थाना हमराह पुलिस स्टाफ की मदद से मनगवां थाने में दर्ज अपराध क्रमाकं 544/25 धारा 309(4) BNS के 2 नफर आरोपी मे से एक नफर आरोपी निखिल तिवारी पिता अरुण तिवारी उम्र 20 वर्ष निवासी हनुमन्ता थाना मनगवां जिला रीवा को
मय लूटे गये माल मसरुका व घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल के साथ काफी मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक दिनांक 19/10/25 को फरियादी संदीप द्विवेदी पिता शिवानन्द दुबे उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम डेल्ही थाना मनगवां जो अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल से गंगेव जा रहा था। जैसे ही सेंगरी नदी पुल के पास पहुचकर फोन में बात करते हुये रुका तो पीछे तरफ से आ रही बिना नम्बर की डीलक्स मोटर साईकिल में सवार अज्ञात दो व्यक्तियों द्वारा लूट कर घटना कारित की गई थी ।

जिसकी रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल थाना प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने टीम गठित कर फरियादी के बताये गये हुलिया/संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को पकडा गया, कड़ाई से पूछताछ की गई तो अपने साथी के साथ घटना कारित करना स्वीकार किया एवं घटनाक्रम में फरियादी का लूटा गया वीवो कम्पनी का मोबाइल कीमत 21000 रुपये, बायरलेश ब्लुटूथ कीमत 1500 रुपये को जब्त किया गया एवं मामले में शामिल अन्य 1 आरोपी की तलाश लगातार की जा रही है।  

उक्त कार्यवाही में मुख्यरूप से निरीक्षक गजेन्द्र सिंह धाकड, उप.निरी. राममिलन प्रजापति, उप.निरी. देवेन्द्र सिंह, सउनि. प्रमोद पाण्डेय, प्रआर. 984 जय सिंह, प्रआर. 559 बलराम पासी, आर. 401 अमरीश सिंह,आर 1171 धनंजय यादव की भूमिका महत्वपूर्ण थी।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading