जनेह ।  रीवा पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिह चौहान के निर्देशन में एवं  अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) त्यौंथर मनस्वी शर्मा (आईपीएस) के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी जनेह कन्हैया सिंह बघेल के नेतृत्व में थाना स्टॉप टीम द्वारा नाबालिक बालिका के अपहरण व उसके साथ बलात्कार करने वाले को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

दिनाँक 09/09/25 को फरियादी ने थाना में उपस्थित होकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनाँक 04/09/25 के दोपहर करीबन 12.00 बजे उसकी 17 वर्षीय लडकी घर से बिना किसी को बताये कही चली गई है फरियादी की रिपोर्ट पर से लड़की नाबालिक होने पर थाना जनेह मे अपराध क्र. 188/25 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर अपहृता बालिका की पता तलाश हेतु थाना प्रभारी जनेह एवं उनकी टीम के निरंतर अथक प्रयासों के बाद दिनाँक 04/10/25 को अपहृता को गौहनिया प्रयागराज उ.प्र. से दस्तयाब कर उसके कथन लेख कराये गये थे।

जिसमें पीड़िता द्वारा बताया गया कि सुजीत कुशवाहा पिता केमला प्रसाद कुशवाहा उम्र 25 वर्ष निवासी सोहागी थाना सोहागी जिला रीवा म.प्र. उसे दिनांक 04/09/25 को बहला फुसलाकर अपने साथ ट्रक में बिठाकर बैंगलौर ले गया जहाँ से कुछ दिनों के बाद गौहनिया में किराये के कमरा मुझे दिलाया था जहाँ मैं रूकी थी। इस दौरान सुजीत कुशवाहा द्वारा मेरे साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया गया था। पीड़िता के बयान से मामले में धारा 64 बीएनएस 5/6 पाक्सो एक्ट व 3 (2) (5) एससी एसटी एक्ट का इजाफा कर आरोपी सुजीत कुशवाहा की पता तलाश की गई। जिसे दिनांक 19/10/25 को सतना से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

उक्त कार्यवाही में साइबर सेल रीवा निरीक्षक बीरेंद्र सिंह, जनेह थाना प्रभारी उनि कन्हैया सिंह बघेल, सउनि विमल सिंह, आर. 1152 अतुल सिंह, आर. 589 नरेन्द्र प्रजापति एवं सायबर सेल रीवा आर. सुभाष भारती की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading