◆ खुशियों भरी दीपावली: धनतेरस के शुभ अवसर पर 37 पुलिसकर्मियों को मिला शासकीय आवास, मंगल प्रवेश के साथ चेहरों पर आई मुस्कान।◆ इंदौर पुलिस की पहल: पुलिसकर्मियों की सुविधा के लिए कल्याणकारी योजनाओं को बढ़ावा। इंदौर: पुलिसकर्मियों के कल्याण और सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए इंदौर पुलिस ने दीपावली से पहले एक सराहनीय कदम उठाया है। शासन और पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार, पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में 37 पुलिसकर्मियों को शासकीय आवास आवंटित किए गए। धनतेरस के पावन अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अप./मुख्या.) आर.के. सिंह और पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) प्रकाश परिहार की उपस्थिति में इन पुलिसकर्मियों को उनके नए आवास की चाबी सौंपी गई। इस दौरान मंगल प्रवेश कराया गया, जिससे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के चेहरों पर खुशी की चमक साफ दिखाई दी। यह पहल पुलिसकर्मियों के लिए दीपावली को और भी खास बनाने वाली रही, क्योंकि नए घर की प्राप्ति ने उनके उत्साह को दोगुना कर दिया। इंदौर पुलिस की इस कल्याणकारी पहल से न केवल पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ा, बल्कि उनके परिवारों को भी सुरक्षित और सुविधाजनक आवास की सौगात मिली। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन विजयनगर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: नौकरानी ने चुराए 4 लाख के सोने के आभूषण, पुलिस ने दबोचा इंदौर क्राइम ब्रांच ने दीपावली पर बांटी खुशियां: 1 करोड़ कीमत के 272 गुम मोबाइल फोन उनके मालिकों को सुपुर्द