इंदौर, 16 अक्टूबर 2025: शहर में सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात सुनिश्चित करने के लिए पुलिस आयुक्त, इंदौर के निर्देशन में यातायात प्रबंधन पुलिस, एसडीएम और आरटीओ विभाग की संयुक्त टीम द्वारा लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में 16 अक्टूबर 2025 को तीन इमली, मूसाखेड़ी, रिंग रोड और देवगुराड़िया बाईपास क्षेत्र में निरीक्षण और कार्रवाई की गई। संयुक्त टीम ने स्लीपर बसों और अन्य बड़े वाहनों की गहन जांच की। बस ऑपरेटरों और चालकों को सख्त निर्देश दिए गए कि किसी भी स्थिति में विस्फोटक पदार्थ, पटाखे या प्रतिबंधित सामग्री का परिवहन न करें, अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। देवगुराड़िया बाईपास क्षेत्र में नो-पार्किंग जोन में अवैध रूप से खड़े ट्रकों के खिलाफ विशेष कार्रवाई की गई। ये वाहन सड़क किनारे खड़े होने से यातायात में बाधा उत्पन्न कर रहे थे और दुर्घटना की आशंका पैदा कर रहे थे। टीम ने क्रेन की सहायता से ऐसे वाहनों को हटाया और अनाउंसमेंट के माध्यम से चालकों को नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहन न खड़ा करने की चेतावनी दी। इस अभियान के दौरान कुल 9 वाहनों पर 22,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। साथ ही, एक बस और दो डंपर को जप्त कर तेजाजी नगर थाने में भेजा गया। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन यातायात पुलिस ने ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के साथ ट्रक ड्राइवरों और संचालकों की बैठक आयोजित की पंजाब: DIG हरचरण सिंह भुल्लर 5 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सीबीआई छापों में करोड़ों की नकदी बरामद