इंदौर, 16 अक्टूबर 2025: शहर में सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात सुनिश्चित करने के लिए पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर के निर्देशन में यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में 16 अक्टूबर 2025 को सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात) श्री मनोज कुमार खत्री ने देवास नाका स्थित ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यालय में ट्रक ड्राइवरों और ट्रांसपोर्ट संचालकों के साथ एक बैठक आयोजित की। बैठक में सभी चालकों को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने और सड़क सुरक्षा के प्रति सजग रहने के निर्देश दिए गए। श्री खत्री ने जोर देकर कहा कि किसी भी स्थिति में नशे की हालत में वाहन न चलाएं, अत्यधिक गति से वाहन चलाने से बचें और वाहनों की फिटनेस व तकनीकी स्थिति की नियमित जांच करें। उन्होंने चालकों को सलाह दी कि शहर में प्रवेश के दौरान गूगल मैप पर पूरी तरह निर्भर न रहें, बल्कि नो-एंट्री क्षेत्रों की पूर्व जानकारी प्राप्त करें ताकि अनावश्यक चालानी कार्रवाई से बचा जा सके। साथ ही, उन्होंने कच्चा माल जल्दी पहुंचाने की होड़ में लापरवाही या तेज गति से वाहन न चलाने की अपील की। बैठक में उपस्थित चालकों ने यातायात से संबंधित अपने सवाल उठाए, जिनका श्री खत्री ने समाधान कर उनकी जिज्ञासाओं को दूर किया। यह पहल शहर में यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भोपाल: सिवनी हवाला लूटकांड के बाद एमपी पुलिस में एक और घोटाला, फर्जी मेडिकल बिल से 10 लाख की ठगी, तीन कर्मचारियों पर FIR यातायात पुलिस, आरटीओ और एसडीएम की संयुक्त टीम ने की सख्त कार्रवाई