इंदौर: प्रदीप चौधरी। थाना लसूड़िया पुलिस ने महालक्ष्मी नगर में प्रॉपर्टी व्यवसायी मनोज नागर पर गोली चलाकर हत्या का प्रयास करने के मामले में मुख्य सरगना विनय उर्फ सोनू राठौर सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने प्रॉपर्टी व्यवसाय और रुपये के लेन-देन के विवाद के चलते फिल्मी अंदाज में इस घटना को अंजाम दिया था। View this post on Instagram घटना का विवरण:24 सितंबर 2025 को शाम करीब 6:30 बजे, मनोज नागर (50) अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी से महालक्ष्मी नगर मेला ग्राउंड से होकर घर जा रहे थे। तभी एक सफेद कार ने रॉन्ग साइड से उनकी गाड़ी में टक्कर मारी। जब मनोज गाड़ी से उतरे, तो एक नाबालिग सहित आरोपियों ने उनकी आंखों में लाल मिर्च पाउडर डाला और हेलमेट पहने विनय राठौर ने उन पर अवैध देसी कट्टे से तीन गोलियां चलाईं, जो उनके पेट और दोनों हाथों में लगीं। घायल मनोज को स्थानीय लोगों ने बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंचाया। इस मामले में थाना लसूड़िया में अपराध क्रमांक 1182/2025, धारा 109(1), 3(5) BNS के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस की कार्रवाई:पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित सिंह के निर्देश पर डीसीपी जोन-2 कुमार प्रतीक, एडीसीपी अमरेंद्र सिंह और एसीपी आदित्य पटले ने विशेष टीम गठित की। टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुणे, चित्रकूट, रायबरेली, बांदा और माणिकपुर में दबिश दी। 11 अक्टूबर 2025 को बायपास रोड पर चौधरी ढाबे के पास मुख्य आरोपी विनय राठौर उर्फ सोनू, शुभम खेड़कर, युवराज उर्फ राज बच्चा और अरविंद परमार को गिरफ्तार किया गया। जप्त सामग्री:आरोपियों के कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा, एक देसी पिस्टल, तीन जिंदा राउंड और अपराध में प्रयुक्त गोल्डन ग्रे रंग की एक्टिवा स्कूटर बरामद की गई। विवाद का कारण:पूछताछ में विनय राठौर ने बताया कि वह और मनोज नागर मिलकर विवादित प्रॉपर्टी का कारोबार करते थे। कुछ प्रॉपर्टी सौदों में मनोज द्वारा व्यवधान डालने से विनय को आर्थिक नुकसान हुआ, जिसके चलते उसने अपने साथियों के साथ मिलकर मनोज को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। गिरफ्तार आरोपी: विनय उर्फ सोनू राठौर (35), रामकृष्ण बाग कॉलोनी, खजराना युवराज उर्फ राज बच्चा (22), वैभव लक्ष्मी नगर, खजराना शुभम खेड़कर (31), अहिल्या माता कॉलोनी, रानी सती गेट अरविंद परमार (28), वैभव लक्ष्मी नगर, खजराना पुलिस टीम की सराहना:थाना प्रभारी तारेश कुमार सोनी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक संजय बिश्नोई, शैलेन्द्र ठाकुर, सहायक उपनिरीक्षक प्रवेश सिंह, प्रधान आरक्षक प्रणित भदौरिया, अजय प्रजापति, रविंद्र कुशवाह, नीरज रघुवंशी, आरक्षक दिनेश गुर्जर, आनंद जाट, हेमराज, आकाश, रामकुमार और साइबर सेल जोन-2 के आरक्षक प्रवीण व विनीत की इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका रही। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जा रहा है, और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन नागपुर में सनातन जाप और संविधान पर उछलता जूता!! सराहनीय पहल : अपनी नेक कमाई से 155 विद्यार्थियों को बांटे स्वेटर, छात्र-छात्राओं के चेहरों पर बिखरी मुस्कान