इंदौर। करवा चौथ के पर्व के दौरान इंदौर पुलिस की शक्ति मोबाइल ने महिला सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व का भी बखूबी निर्वहन किया। पुलिस आयुक्त  संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में शक्ति मोबाइल टीमें शहर के प्रमुख बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर सक्रिय रहीं, जिसके तहत कई महत्वपूर्ण कार्यवाहियां की गईं।

10 अक्टूबर को पेट्रोलिंग के दौरान शक्ति मोबाइल पीसीआर-2 ने निपानिया चौराहे पर एक गर्भवती महिला और उनके पति को उनकी खराब बाइक के कारण समय पर बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंचाया। महिला को प्रसव पीड़ा होने पर टीम की त्वरित कार्रवाई ने दंपत्ति को राहत दी।

इसी तरह, पीसीआर-4 ने बाणगंगा पुल के नीचे अकेले रो रही एक नाबालिक बालिका को खोजकर उसके परिजनों से मिलवाया, जिसकी गुमशुदगी थाना बाणगंगा में दर्ज थी। वहीं, पीसीआर-5 ने थाना सराफा में दर्ज अपहरण के मामले में एक अन्य नाबालिक बालिका को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा।

9 अक्टूबर की रात उज्जैन नाका पर पीसीआर-5 ने एक युवक को लड़की से छेड़छाड़ करते पकड़ा और उसे थाना बाणगंगा में अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया। शक्ति मोबाइल की इन कार्रवाइयों ने शहर में महिला सुरक्षा और संवेदनशीलता का मजबूत संदेश दिया।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading