इंदौर: प्रदीप चौधरी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में भाग लेते हुए कहा कि भारत में हजारों-लाखों वर्षों से शास्त्रार्थ की परंपरा के माध्यम से न्याय की अवधारणा को मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में न्याय के विभिन्न पहलुओं पर विद्वतजनों के साथ विचार-मंथन और शास्त्रार्थ की समृद्ध परंपरा रही है। डॉ. यादव ने इस बात पर गर्व जताया कि बदलते दौर में इंदौर में आयोजित यह संगोष्ठी न्याय के मंथन का एक महत्वपूर्ण केंद्र बन रही है। इस आयोजन में यूरोप और डेनमार्क के प्रतिनिधियों की भागीदारी ने इसे और भी खास बना दिया।‘अन्नदाताओं का सम्मान, समृद्ध राष्ट्र का निर्माण’ कार्यक्रम में हुए शामिलइसके साथ ही, मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित ‘अन्नदाताओं का सम्मान, समृद्ध राष्ट्र का निर्माण’ कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से उपस्थित लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम में किसानों के योगदान को रेखांकित करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला गया। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मप्र न्यायिक अकादमी की अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में लेंगे भाग इंदौर पुलिस की शक्ति मोबाइल ने करवा चौथ पर निभाया सुरक्षा और सेवा का दायित्व