ओबीसी महासभा ने विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन। रीवा । ओबीसी महासभा जिला संभाग इकाई रीवा द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्टर परिसर में पहुंचकर कलेक्टर रीवा को ज्ञापन सौंपा गया। उनकी मांगों में अन्य पिछड़ावर्ग ओबीसी को सामाजिक सुरक्षा हेतु पिछड़ावर्ग अत्याचार निरोधक अधिनियम बनाया जाए, जिससे पिछड़ा वर्ग को सामाजिक सुरक्षा मजबूती से प्रदान हो सके। देश में संविधान लागू होने के बाद भी बहुत से ऐसे महानुभाव हैं जो पिछड़ावर्ग और अनारक्षित वर्ग के बीच दंगा भड़काने विभिन्न समूह के बीच शत्रुता को बढ़ावा देने के इरादे से जानबूझकर उकसाने का कार्य कर रहे हैं जिससे समाज में खाई पैदा हो रही है ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनपर NSA लगाकर लगाम लगाई जाय। अभी हाल ही में आनंद स्वरूपानंद ने पिछड़ावर्ग से आने वाले संवैधानिक पद पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ऊपर अशोभनीय,असमाजिक, असंवैधानिक टिप्पणी की है जिससे समाज में तनाव की स्थिति बन रही है इनके ऊपर भी NSA के तहत कार्रवाई की जाए। साथ ही मध्य प्रदेश में 13% होल्ड आरक्षण को हटाकर अभ्यर्थियों का आरक्षण तत्काल प्रभाव से 27% लागू कर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाए।इसके अलावा जाति जनगणना कराकर संख्या के अनुपात में आरक्षण प्रदान किया जाए। इस अवसर पर राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य पुष्पराज सिंह, प्रदेश सचिव राकेश यादव, संभागीय अध्यक्ष जेपी कुशवाहा, कार्यकारी संभागीय अध्यक्ष आरपी जायसवाल, जिला अध्यक्ष छोटेलाल रजक, कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजेश कुशवाहा बबलू , संभागीय उपाध्यक्ष केपी कुशवाहा, ग्रामीण जिला अध्यक्ष जानकी सेन, शहर अध्यक्ष मनोज यादव, दिनेश डायमंड,राजेंद्र प्रसाद विश्वकर्मा, धीरेंद्र कुशवाहा, धनंजय पटेल, शुभम प्रसाद कुशवाहा, बृजलाल यादव, विपुल यादव, सुरेंद्र यादव, श्रीकृष्ण वर्मा, रतन यादव, लखन यादव, डॉक्टर गोमती प्रसाद पटेल, दीनानाथ पटेल, रामयश पटेल, सुखदेव यादव, कुंजीलाल सेन,दीनानाथ सेन सहित सैकड़ो पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन चोटीवाला के नेतृत्व में अपनी मांगों को लेकर कल किसानों का जत्था भोपाल होगा रवाना आरएसएस के सौ वर्ष और भारतीय संविधान
You must be logged in to post a comment.