ठेका मजदूरों को बोनस देने की मांग की सीटू ने

रायपुर। एस एन बैनर्जी ।।   एम्स आउटसोर्सिंग एम्पलाइज यूनियन (सीटू) ने एम्स में कार्यरत सभी ठेका मजदूरों को 45 दिन का बोनस देने की मांग की है।

आज यहां जारी विज्ञप्ति में सीटू के प्रदेश अध्यक्ष एस एन बनर्जी तथा तथा एम्स आउटसोर्सिंग एम्पलाइज यूनियन (सीटू) के अध्यक्ष मारुति डोंगरे ने बताया कि इस मांग के संबंध में एम्स के निदेशक धर्मजीत सिंह चौहान और सभी ठेकेदार कंपनियों को ज्ञापन दिया गया है। ज्ञापन में रेखांकित किया गया है कि रायपुर एम्स में पूरे देश से आने वाले मरीजों का इलाज होता है, जिसे संभव बनाने में एम्स में कार्यरत ठेका मजदूरों का अहम योगदान होता है, जो 365 दिन, चौबीसों घंटे अपनी सेवाएं देते हैं। उनकी जी-तोड़ मेहनत से ही एम्स का कामकाज सुचारू रूप से चलता है।

सीटू नेताओं ने कहा है कि बोनस अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार, सेवा योजक को हर मजदूर को उसके वेतन का न्यूनतम 8.33% बोनस देना अनिवार्य है। लेकिन एम्स के ठेका मजदूरों को आज तक बोनस न देकर ठेकेदार कंपनियों ने मजदूरों के साथ धोखाधड़ी की है और वे लाखों रुपयों की बोनस राशि हर साल हड़प रहे हैं। मजदूरों के साथ होने वाले इस अन्याय के प्रति एम्स प्रबंधन ने भी अपनी आँखें मूंद रखी है, जबकि मजदूरों को ठेकेदारी शोषण से बचाना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी थी।

मजदूर नेताओं ने एम्स में कार्यरत सभी मजदूरों को दीवाली से पहले बोनस भुगतान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है और एम्स प्रबंधन से अपेक्षा की है कि वे मजदूरों के हितों में बने कानूनों का पालन अपने अधीनस्थ ठेका कंपनियों से करवाएंगे।

एस एन बनर्जी, अध्यक्ष, सीटू, छत्तीसगढ़
मारुति डोंगरे, अध्यक्ष, एम्स आउटसोर्सिंग एम्पलाइज यूनियन (सीटू), रायपुर

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading