खबर 1: नारकोटिक्स विंग इंदौर की बड़ी कामयाबी: 10 करोड़ का अल्प्राजोलम पाउडर जब्त

इंदौर नारकोटिक्स विंग ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 किलो 363 ग्राम अल्प्राजोलम पाउडर जब्त किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10 करोड़ रुपये है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के. पी. वैकाटेश्वर राव, उप पुलिस महानिरीक्षक महेश चंद जैन के निर्देशन और उप पुलिस अधीक्षक संतोष हाडा के मार्गदर्शन में हुई।

विशेष टीम ने आरोपी मुस्ताक, पिता अल्लाह नूर मंसरी (34 वर्ष), निवासी बिजली ऑफिस रोड, ताल, जिला रतलाम, को पकड़ा। उसके कब्जे से 20 किलो 363 ग्राम अल्प्राजोलम पाउडर और एक वीवो एंड्रॉयड मोबाइल (कीमत 10,000 रुपये) जब्त किया गया। नारकोटिक्स इंदौर ने अपराध क्रमांक 50/25, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जब्तीकर्ता: निरीक्षक राकेश चौधरी
टीम: निरीक्षक भारत चावड़ा, उपनिरीक्षक अजय कुमार शर्मा, आरक्षक अमित सोलंकी, आरक्षक इंद्रेश भदौरिया


खबर 2: नारकोटिक्स विंग इंदौर की एक और सफलता: 5 करोड़ का एमडी ड्रग्स जब्त

नारकोटिक्स विंग इंदौर ने एक और बड़ी कार्रवाई में 407 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त किया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के. पी. वैकाटेश्वर राव, उप पुलिस महानिरीक्षक महेश चंद जैन के निर्देशन और उप पुलिस अधीक्षक संतोष हाडा के मार्गदर्शन में की गई।

टीम ने आरोपी राधेश्याम मकवाना, पिता शंकरलाल मकवाना (34 वर्ष), निवासी ग्राम निपानिया राजू, तहसील झार्डा, थाना राघवी, जिला उज्जैन, को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 407 ग्राम एमडी ड्रग्स, एक मोटरसाइकिल (कीमत 50,000 रुपये) और एक एंड्रॉयड मोबाइल (कीमत 10,000 रुपये) जब्त किया गया। नारकोटिक्स इंदौर ने अपराध क्रमांक 49/25, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

जब्तीकर्ता: निरीक्षक दीपमाला घारू
टीम: निरीक्षक पदम सिंह कायत, आरक्षक प्रदीप पाल, आरक्षक अमित सोलंकी, आरक्षक जितेंद्र पटेल, आरक्षक भूषण कामले, आरक्षक चालक सुरेश हिरवे

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading