इंदौर। सलमान अंसारी जय माता दी 🚩धर्म और संस्कृति नमो ग्रुप फाउंडेशन की महिला मोर्चा द्वारा भव्य चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा धार्मिक और सामाजिक दोनों दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है। चुनरी यात्रा माँ दुर्गा के प्रति गहरी आस्था और भक्ति का प्रतीक है, जो भक्तों के जीवन में शक्ति, समृद्धि और सौभाग्य का संचार करती है। यह आयोजन भक्ति, समरसता और एकता का संदेश देता है। यात्रा भगवान शिव के मंदिर से शुरू होकर रामटेकारी पावड़ वाली माँ के मंदिर तक पहुँची, जहाँ सभी भक्तों ने माँ भगवती का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर नमो ग्रुप महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अरुणा नायडू, प्रदेश उपाध्यक्ष मीना श्रीवास्तव, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुचित्रा रंगारे, जिला अध्यक्ष खुशबू जरखरिया, जिला उपाध्यक्ष प्रीति शर्मा, जिला महामंत्री मनाली टूपलूंडे, जिला मंत्री नीलू श्रीवास्तव, लक्ष्मी, कीर्ति, ज्योति सहित अन्य सदस्यों ने माँ भगवती का आशीर्वाद लिया। यह आयोजन नारी शक्ति और धार्मिक एकता का एक सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करता है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन तेज रफ्तार थार ने स्कूटी सवार परिवार को कुचला, एक की मौत प्रतिरोध कभी मरता नहीं