मध्यप्रदेश की 10 निजी यूनिवर्सिटियों को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने डिफॉल्टर घोषित किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इन यूनिवर्सिटियों ने अपनी अनिवार्य जानकारी, जैसे कोर्स, फैकल्टी, एडमिशन प्रक्रिया और फीस स्ट्रक्चर, आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड नहीं की थी। यूजीसी द्वारा देशभर में चलाए गए अभियान में 54 यूनिवर्सिटियों पर कार्रवाई हुई, जिनमें मध्यप्रदेश की 10 यूनिवर्सिटियां भी शामिल हैं। यूजीसी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी विश्वविद्यालयों को अपनी अनिवार्य जानकारियां सार्वजनिक पोर्टल पर उपलब्ध करानी होंगी। नियमों का उल्लंघन करने वाली यूनिवर्सिटियों पर भविष्य में और सख्त कार्रवाई हो सकती है। छात्रों और अभिभावकों से अपील की गई है कि वे प्रवेश लेने से पहले यूनिवर्सिटी की मान्यता और वेबसाइट पर दी गई जानकारी की जांच अवश्य करें। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन निशक्त कन्या छात्रावास में साहू युवा संगठन द्वारा कन्या पूजन व भोज का आयोजन विजयवर्गीय का बयान: “कांग्रेस जितने पुतले जलाएगी, उतनी मेरी उम्र बढ़ेगी”