01 गोल्ड एवं 05 ब्रॉन्ज मैडल पर लगाई किक शालेय राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता मध्यप्रदेश के सागर जिले में आयोजित की गई थी। जिसमें बालाघाट जिले के खिलाडि़यों ने 01 गोल्ड के साथ 05 ब्रॉंज मेडल पर किक लगाकर बालाघाट जिले को गौरवान्वित किया है। जनजातीय कार्य विभाग बालाघाट के जिला क्रीड़ा प्रभारी दिनेश कुमार मेश्राम ने बताया कि मार्शल आर्ट ताइक्वांडो की शालेय राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जनजातीय कार्य विभाग के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बैहर एवं शासकीय पीएमश्री कन्या उमावि बैहर के खिलाडि़यों ने हर्रई, छिंदवाड़ा एवं उमरिया की विभिन्न प्रतियोगिताओं में जीत दर्ज करते हुए शालेय राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता जिला सागर में बेहतरीन प्रदर्शन कर जिले को गौरान्वित किया है। इस प्रतियोगिता में 14 वर्ष आयु वर्ग में सत्यम मरकाम, गुरमीत मरकाम, मयंक धुर्वे, कोमेंद्र मरावी, सागर पन्द्रे, नेहा उइके, भारती मेरावी, विशाखा धुर्वे, सिया धुर्वे, अंडर-17 वर्ष में नीतू रेखाम एवं सोनम उइके सम्मिलित होने सागर गए थे, जिसमे उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए छात्रा नेहा उइके ने गोल्ड मेडल हासिल कर बालाघाट जिले के साथ ही अपने विद्यालय को भी गौरान्वित किया है। इसके साथ ही सिया धुर्वे, विशाखा, नीतू रेखाम, सागर पन्द्रे, मयंक धुर्वे, सत्यम मरकाम ने ब्रॉन्ज मैडल प्राप्त किया है। पदक विजेता छात्र छात्राओं को सहायक आयुक्त श्रीमती शकुंतला डामोर, उत्कृष्ट विद्यालय बैहर के प्राचार्य आलोक चौरे, पीएमश्री कन्या उमावि बैहर के प्राचार्य एनसी पटले एवं जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव नवजीत सिंह परिहार, खेल समन्वयक राजेश बमहुरे, नेताजी सुभाषचंद्र बोस कन्या छात्रावास की अधीक्षक श्रीमती नीना परिहार आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बालाघाट पुलिस: शारदा मंदिर चोरी का खुलासा, शातिर महिला चोर गिरफ्तार बुरे फंसे सोनम वांगचुक : सोनम वांगचुक की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, CBI कर रही FCRA उल्लंघन की जांच, मुझे बलि का बकरा बनाया’, बोले वांगचुक