इंदौर। आमिर खान।। इंदौर पुलिस कमिश्नरेट ने गुंडों, बदमाशों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ अपनी प्रभावी कार्रवाई को और तेज कर दिया है। देर रात की गई सरप्राइज कॉम्बिंग गश्त में पुलिस ने सभी थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 1220 बदमाशों को चेक किया गया, जिनमें से 559 के खिलाफ उचित वैधानिक कार्रवाई की गई। 311 से ज्यादा वारंट तामील, फरार बदमाश धराएपुलिस ने विभिन्न प्रकरणों में लंबे समय से फरार बदमाशों पर शिकंजा कसते हुए 311 से अधिक वारंट तामील कराए। इनमें 71 स्थाई, 99 गिरफ्तारी, 141 जमानती वारंट और 121 समंस शामिल हैं। कई फरार अपराधी भी पुलिस की गिरफ्त में आए, जिनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई जारी है। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्तीशराब पीकर वाहन चलाने वाले 153 लापरवाह चालकों के खिलाफ 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने कहा कि ऐसी कार्रवाइयां निरंतर जारी रहेंगी ताकि लोगों की जान जोखिम में डालने वालों पर अंकुश लगाया जा सके। इसके अलावा, सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से शराब पीने वालों के खिलाफ 23 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। आदतन बदमाशों पर नकेलपुलिस ने 72 आदतन बदमाशों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की, जिसमें 170 BNSS में 21, 129 BNSS में 4, 126B/135(3) BNSS में 44 और 141-1ख में 3 प्रकरण शामिल हैं। इसके साथ ही 661 से ज्यादा बदमाशों को चेक किया गया, जिनमें 257 गुंडे, 75 नकबजन, 26 लुटेरे, 63 चाकूबाज, 133 निगरानीशुदा बदमाश और जिलाबदर व रासुका के अपराधी शामिल हैं। इनमें से कई को अपराध न करने की हिदायत दी गई और डोजियर भरवाए गए। महिला अपराध और वाहन तोड़फोड़ में संलिप्त बदमाशों पर भी कार्रवाईपुलिस ने महिला संबंधी अपराधों, वाहनों में आगजनी और तोड़फोड़ में शामिल अपराधियों पर भी कड़ी कार्रवाई की। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों के नेतृत्व में यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। इंदौर पुलिस ने स्पष्ट किया कि गुंडों, बदमाशों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ ऐसी कार्रवाइयां भविष्य में भी जारी रहेंगी ताकि शहर में कानून-व्यवस्था बनी रहे। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन नवरात्रि उत्सव: इंदौर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, गरबा पंडालों पर ड्रोन और CCTV की नजर कोबरा सांप पकड़ने की कोशिश में आरक्षक की दर्दनाक मौत, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी