चाकघाट कृषि मंडी प्रांगण में दोपहर 2:30 बजे मुख्यमंत्री जनसभा को करेंगे संबोधित। वरिष्ठ भाजपा नेता गंगा प्रसाद द्विवेदी और युवा समाजसेवी प्रसन्न सिंह ने लोगो से कार्यक्रम में पहुचने की अपील। त्योंथर रीवा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज दिनांक 19/09/25 को दोपहर 2:30 बजे चाकघाट कृषि मंडी प्रांगण पहुचेंगे, मुख्यमंत्री समारोह में 162 करोड़ 31 लाख रुपए की लागत के 5 निर्माण कार्यों का शिलान्यास करेंगे। समारोह में औद्योगिक क्षेत्र विकास निगम द्वारा 124 करोड़ 45 लाख रुपए की लागत से बनाए जा रहे कम्प्रेस्ड बायोगैस संयंत्र का शिलान्यास किया जाएगा। मुख्यमंत्री लोक निर्माण विभाग द्वारा 1.6 किलोमीटर लंबाई के पहुंच मार्ग तथा ग्राम कठौती मझगवां से चौहान बस्ती तक 3.5 किलोमीटर की सड़क का शिलान्यास करेंगे। इन दोनों कार्यों की कुल लागत पाँच करोड़ 40 लाख रुपए है। समारोह में मुख्यमंत्री जी ग्राम चिल्ला से त्योंथर मार्ग पर टमस नदी में मीर बहरी घाट पर पुल निर्माण का भी शिलान्यास करेंगे। जिसके लिए वरिष्ठ भाजपा नेता गंगा प्रसाद द्विवेदी और युवा समाजसेवी प्रसन्न सिंह ने लोगो से अपील किये है कि ज्यादा से ज्यादा लोग कार्यक्रम में पहुचकर कार्यक्रम को सफल बनायें। बताया जाता है कि त्योंथर विधायक सिद्धार्थ तिवारी राज मुख्यमंत्री के चहेतों में से एक है जिनके आगमन से अनेक सौगातों की उम्मीद की जा सकती है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सावरकर — मिथक और वास्तविकता न्यूज़ नेशनल वर्ल्ड की खबर का असर: फूल ग्राम पंचायत में एक माह से जला ट्रांसफार्मर 4 दिन में बदला गया