स्कूल वैन के हॉर्न से हलकान, पुलिस ने की कार्रवाई इंदौर: खजराना थाना क्षेत्र की साई कृपा कॉलोनी में स्कूल वैन के प्रेशर हॉर्न से परेशान निवासियों की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर समस्या का समाधान किया। कॉलोनी निवासी किरण मेवाड़ा (41 वर्ष) ने पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी थी कि स्कूल वैन (गाड़ी नंबर MP 09 BA 7521) का चालक सुजल भास्करे (22 वर्ष, निवासी गुलाब बाग कॉलोनी) उनके घर के सामने बार-बार प्रेशर हॉर्न बजा रहा था, जिससे उनकी वृद्ध मां को परेशानी हो रही थी। हॉर्न बजाने से मना करने पर चालक ने विवाद भी किया। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर खजराना थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। वैन से प्रेशर हॉर्न हटवाया गया और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई। चालक सुजल ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी और भविष्य में किरण के घर के पास हॉर्न न बजाने का आश्वासन दिया। उसने कहा कि वह बच्चों को स्कूल ले जाने के लिए मोबाइल से संपर्क करेगा। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से संतुष्ट होकर किरण मेवाड़ा ने खजराना थाना पुलिस को धन्यवाद दिया। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में सनातनी विधायक की बस का तांडव, एक ही परिवार के चार की मौत मंदसौर में नारकोटिक्स विंग की बड़ी कार्रवाई: खेत से 270 गांजे के पौधे जब्त, एक गिरफ्तार