इंदौर: प्रदीप चौधरी। सांवेर थाना क्षेत्र के रिंगरोदिया गांव के पास बाणेश्वरी ट्रैवल्स की एक बस ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में माता-पिता और उनके दो बच्चे शामिल हैं। यह बस विधानसभा 3 के भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के स्वामित्व वाली बताई जा रही है। हादसे की जानकारी देते हुए ग्रामीण पुलिस अधीक्षक यांगचेग डोलकर भूटिया ने बताया कि बुधवार देर रात हुए इस हादसे में बाइक सवार महेंद्र सोलंकी और उनकी पत्नी जयश्री सोलंकी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दो बच्चों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और गैर इरादतन हत्या के तहत एफआईआर दर्ज की है। ड्राइवर की तलाश में पुलिस टीमें रवाना हो चुकी हैं। एसपी भूटिया ने बताया कि पुलिस और प्रशासन की टीमें अस्पताल में मौजूद रहीं और मृतकों के पोस्टमार्टम व अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में सहयोग कर रही हैं। मामले की गहन जांच जारी है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में बेजुबान कुत्ते पर बेरहम हमला, सीसीटीवी में कैद स्कूल वैन चालक के प्रेशर हॉर्न से परेशान निवासियों को पुलिस ने दी राहत