बड़नगर: बड़नगर पुलिस ने मानवता और कर्तव्यनिष्ठा का शानदार उदाहरण पेश करते हुए 80 वर्षीय भटकी हुई बुजुर्ग महिला लीला बाई को मात्र 7 घंटे में उनके परिजनों से मिला दिया। इस कार्य में ऑटो चालक शाबीर खान और शरीफ खान की ईमानदारी और संवेदनशीलता ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 16 जून 2025 को शाम करीब 7 बजे शाबीर और शरीफ एक बुजुर्ग महिला को बस स्टैंड पर परेशान हालत में देख थाने लाए। उन्होंने बताया कि महिला को उनके बताए पते पर ले जाने की कोशिश की, लेकिन 2 घंटे तक प्रयास के बाद भी कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने ईमानदारी दिखाते हुए महिला को उनके 8 तोले सोने के गहनों सहित थाने पहुंचाया। पुलिस ने जांच शुरू की और पाया कि लीला बाई की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह 20-25 साल पुरानी बातें दोहरा रही थीं। पुलिस ने अपने अनुभव और विवेक से पता लगाया कि लीला बाई इंदौर की निवासी हैं और अपने बेटे अनिल के साथ रहती हैं। पुलिस ने अनिल से संपर्क कर लीला बाई को उनके गहनों सहित सकुशल परिजनों को सौंप दिया। इस कार्य में थाना बड़नगर पुलिस टीम के अशोक कुमार पाटीदार, सउनि. गोवर्धन दास बैरागी, प्र.आर. हेमराज खरे, प्र.आर. प्रदीप डामोर, आर. सूर्यकुमार, म.आर. ज्योति हाड़ा और ऑटो चालक शाबीर व शरीफ की सराहनीय भूमिका रही। बड़नगर पुलिस ने “देश भक्ति-जन सेवा” के नारे को सार्थक कर दिखाया। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बड़ी खबर. यूट्यूब पर गरीब के चेहरे पर मुस्कान लाना ही मेरी पूजा, मेरा प्रण : प्रधानमंत्री