भोपाल: इंदौर प्रदीप चौधरी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्मा हॉस्पिटल पहुंचकर हाल ही में हुई दुर्घटना में प्रभावित परिवारों और पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने कलेक्टर शिवम वर्मा को निर्देश दिए कि पीड़ितों के इलाज में कोई कमी न रहे और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। मुख्यमंत्री ने पीड़ितों संदीप बिंझवार और अनिल नामदेव के स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी ली तथा डॉक्टरों से उनके हालत के बारे में चर्चा की। इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अस्पतालों में घायलों से मिलने के बाद कलेक्टर कार्यालय के लिए हुए रवाना। वहां बैठक के बाद मीडिया से भी रूबरू होंगे।सड़क हादसे के बाद बैठक के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर के कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। संभावना जताई जा रही है मुख्यमंत्री इंदौर की बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था पर कड़े निर्देश जारी करेंगे। लापरवाही बरतने के मामले में यातायात पुलिस के एक बड़े अधिकारी पर भी कार्रवाई की संभावना। इंदौर ट्रक दुर्घटना की जांच के लिए भोपाल से प्रशासनिक टीम और पुलिस अधिकारी तैनात मुख्यमंत्री के निर्देश पर भोपाल से अपर मुख्य सचिव के नेतृत्व में एक प्रशासनिक टीम और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इंदौर के एरोड्रम थाने पहुंच चुके हैं। यह टीम कल हुई ट्रक दुर्घटना की जांच कर रही है, जिसकी रिपोर्ट अपर मुख्य सचिव द्वारा मुख्यमंत्री को प्रस्तुत की जाएगी। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन हिंदी दिवस पर एक बौद्धिक निबंध “आतंकी कहीं से भी निकलेंगे, कुचल दिए जाएंगे” – रामेश्वर शर्मा का अलीराजपुर नामकरण पर बयान