उज्जैन: बड़नगर पुलिस ने पुलिस मुख्यालय के आदेश पर चलाए जा रहे अपहृत बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी अभियान के तहत एक नाबालिग लड़की को पचोरा, महाराष्ट्र से बरामद कर उसके माता-पिता को सौंप दिया। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) नितेश भार्गव और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बड़नगर महेंद्र परमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार और उनकी टीम ने यह कार्रवाई की। 9 जून 2025 को एक आवेदक ने थाने पर सूचना दी थी कि उनकी नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया। इस पर थाने में अपराध क्रमांक 412/2025, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी ने तत्काल टीम गठित कर संभावित स्थानों पर तलाश शुरू की। 13 सितंबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस पचोरा, महाराष्ट्र पहुंची और नाबालिग को बरामद कर माता-पिता के सुपुर्द किया। लड़की ने बताया कि वह अपने माता-पिता द्वारा सगाई की बात करने से नाराज थी और बिना बताए अपनी मौसी के घर पचोरा चली गई थी। बेटी को सकुशल पाकर माता-पिता ने पुलिस को धन्यवाद दिया। सराहनीय भूमिका: इस कार्यवाही में थाना बड़नगर पुलिस की टीम, जिसमें अशोक कुमार पाटीदार, चांदनी पाटीदार, गोर्वधन दास बैरागी, हेमराज खरे, प्रेम समरवाल (साइबर सेल), अश्विनी पाठक और ज्योति हाड़ा शामिल थे, की सराहनीय भूमिका रही। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बड़नगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता: दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, 2.77 किलो गांजा और मोटरसाइकिल जब्त जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के निष्क्रियता के चलते किसानों को नहर से नही मिल रहा पानी