बालाघाट, 12 सितंबर 2025: बालाघाट पुलिस ने एक बड़े अंतर्राज्यीय ऑनलाइन ठगी गिरोह का पर्दाफाश कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह ने 64 वर्षीय बुजुर्ग महिला शोभा सोनेकर से 41 लाख रुपये की ठगी की थी। पुलिस ने ठगे गए 40 लाख रुपये सहित कुल 55 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया है।

10 दिनों में 14,700 किमी की दूरी, नोएडा-दिल्ली-वाराणसी में दबिश
पुलिस की विशेष टीमों ने नोएडा, दिल्ली और वाराणसी में लगातार दबिश देकर इस कठिन अभियान को अंजाम दिया। 10 दिनों में 14,700 किलोमीटर से अधिक दूरी तय कर आरोपियों को धर-दबोचा गया। साइबर सेल ने 800 मोबाइल नंबरों, 60 IMEI और 32 बैंक खातों का गहन विश्लेषण कर आरोपियों तक पहुंचने में सफलता हासिल की।

ठगी का तरीका
आरोपियों ने सितंबर 2024 से शोभा सोनेकर को फोन कॉल्स के जरिए झांसा दिया। बंद बीमा पॉलिसी के 10 लाख रुपये का क्लेम और हर माह 1 लाख रुपये वेतन का लालच देकर फरियादी को ठगा। कोर लाइफ रिएल्टर्स, ओजस्विन ग्रुप, सत्या ट्रेडर और ग्रेटर स्काइ स्टे जैसी फर्जी कंपनियों के नाम पर धोखाधड़ी की गई। फरियादी से 41 लाख रुपये 3 अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करवाए गए, जिन्हें बाद में कई खातों में स्थानांतरित कर पहचान छिपाई गई। यह राशि फरियादी की रिटायरमेंट की जीवन भर की कमाई थी।

पुलिस की कार्रवाई

  • साइबर क्राइम पोर्टल (1930) के माध्यम से संदिग्ध खातों को फ्रीज कराया गया।
  • 800 मोबाइल नंबरों, 60 IMEI और 32 बैंक खातों का विश्लेषण किया गया।
  • पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में 5 विशेष टीमें गठित कर दिल्ली, नोएडा, उत्तर प्रदेश और बिहार में दबिश दी गई।
  • घटना में प्रयुक्त होंडा सिटी कार, लैपटॉप, कंप्यूटर, 5 मोबाइल फोन और दस्तावेज (करीब 15 लाख रुपये कीमत) जब्त किए गए।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  1. राहुल, पिता राजनाथ, 37 वर्ष, नवादा, आरा, भोजपुर (बिहार)
  2. हिमांशु, पिता सुरेंद्र शर्मा, 29 वर्ष, गाजियाबाद, हाल-नोएडा
  3. बृजेश, पिता राजेंद्र प्रसाद, 44 वर्ष, गौतम बुद्ध नगर, नोएडा
  4. सतपाल, पिता बजरंगी, 50 वर्ष, झंडापुर, गाजियाबाद, हाल-दिल्ली
  5. अमन, पिता स्व. राजीव शर्मा, 32 वर्ष, शाहदरा, दिल्ली
  6. अंकित वर्मा, पिता श्याम नारायण वर्मा, 30 वर्ष, जमालपुर, हाल-नोएडा (बैंक कर्मी, सहयोगी)

नोएडा पुलिस का सहयोग
नोएडा पुलिस, विशेष रूप से डीसीपी नोएडा और उनकी टीम ने इस अभियान में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। बालाघाट पुलिस ने उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया है।

उल्लेखनीय भूमिका
इस अभियान में निरीक्षक राजमल दायमा, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र जोनवार, अभिमन्यु द्विवेदी, दिलीप करण नायक, दीपक शर्मा, कमलेश यादव, अभिलाष मिश्रा सहित अन्य पुलिस कर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।

अंतर्राज्यीय अपराध का खुलासा
जांच में सामने आया कि यह गिरोह महाराष्ट्र, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में भी ठगी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। आरोपी मुंबई के थानों में भी वांछित हैं।

बालाघाट पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे ऑनलाइन ठगी से सावधान रहें और किसी भी संदिग्ध कॉल या लेन-देन की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading