इंदौर पुलिस द्वारा FIR दर्ज होने के बाद, एक्टर एजाज खान ने मांगी माफी.. प्रदीप चौधरी।। इंदौर के कुख्यात गैंगस्टर सलमान लाला की मौत पर भड़काऊ वीडियो वायरल करने वाले अभिनेता एजाज खान ने अब जनता और मध्य प्रदेश पुलिस से माफी मांगी है। एजाज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो में दावा किया था कि सलमान लाला की हत्या इसलिए हुई क्योंकि वह मुसलमान था, न कि गैंगस्टर होने के कारण। इस वीडियो के वायरल होने के बाद इंदौर क्राइम ब्रांच ने उनके खिलाफ बीएनएस की धारा 196, 223, 352(1)(बी), और 353(1)(सी) के तहत एफआईआर दर्ज की थी। View this post on Instagram एजाज ने अपने ताजा माफी वीडियो में कहा कि उन्हें गलत जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर उन्होंने वीडियो बनाया। उन्होंने स्वीकार किया कि सलमान लाला एक अपराधी था और उसकी मौत तालाब में डूबने से हुई। एजाज ने पुलिस के काम की सराहना करते हुए कहा कि वह जांच में पूरा सहयोग करेंगे और भविष्य में ऐसी गलती नहीं दोहराएंगे। उन्होंने यह भी अपील की कि उनके पुराने वीडियो को वायरल न किया जाए। पुलिस अब एजाज के इंस्टाग्राम अकाउंट को बंद करने के लिए मेटा को ईमेल भेजने की तैयारी कर रही है, क्योंकि उनके 56 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं और वीडियो से सामाजिक सौहार्द बिगड़ने का खतरा है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जल्द शुरू होगा मालवा मिल से पाटनीपुरा पुल, आसपास की गलियों को मिलेगी ट्रैफिक से राहत 10 हज़ार की नौकरी वाले रसोइये के नाम पर 46 करोड़ का लेन-देन: आयकर नोटिस से शौर्या इंटरनेशनल ट्रेडर्स के फर्जीवाड़े का पर्दाफाश