इंदौर: सलमान अंसारी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पेरालीगल वॉलिंटियर्स की सूची कार्यालय पर चस्पा की गई। इसमें वरिष्ठ पेरालीगल वॉलिंटियर शंकरलाल पोरवाल का सराहनीय योगदान के चलते लगातार कई वर्षों से सक्रियता के साथ पहला स्थान प्राप्त हुआ। हरिश कुमार सोनी, रविशंकर भाटिया, अंजू यादव, विशाल जायसवाल, रोहित शर्मा, प्रदीप पाटनी, नंदलाल यादव सहित अन्य वरिष्ठजनों ने उन्हें बधाई दी।

अंतरराष्ट्रीय विधिक साक्षरता दिवस: इंदौर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

न्याय सबके लिए, शोषण मुक्त समाज के संदेश के साथ, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, इंदौर द्वारा 8 सितंबर 2025 को अंतरराष्ट्रीय विधिक साक्षरता दिवस पखवाड़ा के उपलक्ष्य में शासकीय हाई स्कूल, लसूड़िया मोरी, इंदौर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ पेरालीगल वॉलिंटियर्स श्रीमती ऋचा अग्रवाल और शंकरलाल पोरवाल के नेतृत्व में हुआ।

प्राचार्य श्री भूषण सर्राफ और शिक्षिका श्रीमती मनीषा जैन ने मोती माला से अतिथियों का अभिनंदन कर शिविर की शुरुआत की। वित्तीय समावेशन अधिकारी श्री राजू फतोचंदानी (लीड बैंक) ने बैंक खाताधारकों के लिए वारिस नामांकन और ओबीसी संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। नारकोटिक्स विंग की डीएसपी श्रीमती प्रीति तिवारी ने “नशे से दूरी हे जरूरी” का संदेश देते हुए बाल विवाह न करने और इसमें शामिल न होने की शपथ दिलाई।

शिविर में 60 से अधिक छात्राओं सहित स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। यह आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अपर सत्र न्यायालय परिसर, इंदौर के तत्वावधान में संपन्न हुआ।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading