जिला पंचायत में पदस्थ बाबू बने हुए है दलाल-रावत

वायरल वीडियो.

        रीवा । रीवा मुख्यालय के ग्रामीण यांत्रिकी सेवा क्रमांक-2 में पदस्थ कार्यपालन यंत्री एसबी रावत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में इंजीनियर रावत ने जिला पंचायत के अधिकारियों और कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं उनका कहना है कि जिला पंचायत में बैठे बाबू पूरे रीवा के दलाल बन गए हैं। आरोप है कि पैसे लेकर फाइलें दबा दी जाती हैं जिससे जांच और कार्रवाई ठप हो जाती है।

रावत ने यहां तक कहा कि जब तक ये अधिकारी पद पर बने रहेंगे तब तक किसी भी शिकायत पर कार्रवाई संभव नहीं है। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि सैकड़ों शिकायतें और भ्रष्टाचार के मामले वर्षों से दबे पड़े हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक महकमों में हलचल मच गई है। अब देखना होगा कि इन गंभीर आरोपों पर जिला प्रशासन क्या कदम उठाता है।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading