भगदड़ में महिलाएं हुई घायल। उमरी सिरमौर – खाद को लेकर सरकार एवं जिला प्रशासन रीवा भले ही बड़े बड़े दावे कर रही है कि समितियो और वितरण केंद्रों में किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद मिल रही है लेकिन करहिया मंडी रीवा, उमरी खाद वितरण केंद्र, सेवा सहकारी समिति चाकघाट और किसान समृद्धि केंद्र जवा में किसानों की भीड़ ने सरकार और प्रशासन के दावों की पोल खोल कर रख दी है। View this post on Instagram जहा पर आज दिनांक 09/09/25 को उमरी खाद वितरण केंद्र में सुवह से भारी भीड़ देखने को मिली। लेकिन प्रशासन भीड़ पर काबू पाने में असफल रहा है। बताया जाता है कि खाद के लिए तड़के से ही महिला और पुरुषों की लंबी लंबी कतारें लग गयी। उसी बीच अचानक किसानों को पता चला कि दूसरे काउंटर में टोकन कट रहा है। इतना सुनते ही भगदड़ मच गई जिसमें 3 महिलाएं घायल हो गयी जिसे अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी द्वारा तत्काल स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। वही अपर कलेक्टर रीवा का कहना है कई घंटों तक लाइन में खड़े रहने से दो महिलाएं मूर्छित हो गयी है जिन्हें अस्पताल भिजवाकर समुचित उपचार कराया गया अब दोनों महिलाएं पूरी तरह से स्वस्थ हैं तथा खाद वितरण के लिए समुचित व्यवस्थाएं की गई है। लेकिन आम जनता और किसानों का कहना है कि भारी भीड़ के चलते अचानक भगदड़ मच गई जिसमें लाइन में लगी कई महिलाऐ घायल हो गयी।इस तरह की खाद के लिए किसानों की भीड़ बता रही है शासन प्रशासन के सभी दावे खोखले है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बड़नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5.50 लाख की अवैध शराब और अल्टो कार जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार साक्षी इन्टरप्राइजेज न्यू हालैण्ड ट्रैक्टर एजेन्सी के संचालक की दबंगई के खिलाफ एसपी रीवा को दिया गया आवेदन
You must be logged in to post a comment.