पीड़ित क्रेता ने हॉलैंड ट्रैक्टर एजेंसी संचालक पर मारपीट का लगाए आरोप।

रीवा ।  रीवा जिले के न्यू बस स्टैंड के पास संचालित साक्षी इन्टर प्राइजेज न्यू हालैण्ड ट्रैक्टर एजेन्सी के संचालक के खिलाफ एक क्रेता ने एसपी रीवा को आवेदन दिया है। इस आवेदन में पीड़ित क्रेता ने संचालक पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

पीड़ित राजबहोर पटेल, पिता कृष्णकान्त पटेल, निवासी ग्राम पो. खजुहा कला, तहसील व थाना गुढ, जिला रीवा ने बताया कि उनके भाई सुभाष पटेल के नाम एक पुराना ट्रैक्टर स्वराज एफ आई 744 रजि. नं. एम पी 17 ए ए/5039 था। प्रार्थी के घर कई बार संचालक वृजेन्द्र सिंह परिहार उर्फ छोटे सिंह और उनके बेटे अमन सिंह परिहार ने आकर कहा कि वे पुराना ट्रैक्टर 3,50,000 रुपये में ले लेंगे और न्यू हालैण्ड ट्रैक्टर का 7,10,000 रुपये में फाइनेंस कर देंगे।

दिनांक 01/09/2025 को अमन सिंह और अन्य लोग प्रार्थी के गांव आए और नया ट्रैक्टर लेकर गए। उन्होंने कई कागजों पर दस्तखत कराए और प्रार्थी के भाई के नाम के एचडीएफसी बैंक के चेक और अन्य दस्तावेज ले लिए।

लेकिन 08/09/2025 को सभी आरोपी फिर से प्रार्थी के घर आए और कहा कि फाइनेंस अब 8,80,000 रुपये में होगा। जब प्रार्थी ने इसका विरोध किया, तो सभी आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और नया ट्रैक्टर ले गए।

प्रार्थी ने 08/09/2025 को थाना समान में रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading