इंदौर की छत्रीपुरा पुलिस ने छत पर गांजा उगाने वाले दो भाइयों को हाल ही में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसी बीच उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वे घर की छत से हवाई फायर करते नजर आ रहे थे। शनिवार को यह वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने रविवार रात मां और बेटों पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की। छत्रीपुरा थाना पुलिस के एसआई शीतू जरिया के अनुसार, रोहित पुत्र मनोज सोनी निवासी भक्त प्रहलाद नगर और उसकी मां राजश्री सोनी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 125 (बीएनएस) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस को 7 अगस्त 2025 को यह वीडियो संज्ञान में आया था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक और महिला छत पर हवाई फायर करते हुए दिख रहे थे। जांच और पूछताछ में उनकी पहचान रोहित सोनी और उसकी मां राजश्री के रूप में हुई। इसके बाद दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। कुछ दिन पहले छत्रीपुरा पुलिस ने राजश्री को गांजे के साथ गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया था कि उसने अपने घर की छत पर गांजे के पौधे भी उगाए थे। इस मामले में कार्रवाई कर उसे जेल भेजा गया था। इसके बाद ही रहवासियों ने हवाई फायरिंग का यह वीडियो पुलिस को उपलब्ध कराया और मामला दर्ज हुआ। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन थांदला में नाबालिग का शव पद्मावती नदी में मिला छत्तीसगढ़ में खाद संकट और कॉर्पोरेटपरस्त सरकार