गुढ़ । रीवा जिला अंतर्गत गुढ़ थाना प्रभारी शैल सिंह यादव एवं थाना पुलिस स्टॉप के सहयोग से मुखबिर की सूचना पर ग्राम इटार पहाड़ से आरोपी सौरभ प्रजापति पिता पूरन प्रजापति उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम टिकुला थाना मोहना जिला ग्वालियर हाल पता जय माँ विंध्यवासिनी इन्टर प्राइजेज मैंगजीन ग्राम लतीफपुर थाना कोरांव जिला प्रयागराज उ.प्र के कब्जे से वाहन क्र.UP70-HT-4843 मे लोड बिस्फोटक इण्डोसुपर पावर 90-32 MM की राड के 17 नग खाखी रंग के कार्टून जिनका वजन 25 किलोग्राम प्रति कार्टून कुल वजन 425 किलो एवं एक कार्टून खुला हुआ जिसमे करीबन 10 किलो उपरोक्त विस्फोटक राड है तथा दो बण्डल लाल रंग का ब्लास्टिंग मे उपयोग करने वाले तार व एक खुले हुये कार्टून मे विस्फोटक ऐसेसिरीज, वाहनक्र.UP70-HT-4843 एवं चालक द्वारा पेश संदिग्ध दस्ताबेज मुताविक जप्ती पत्रक को जप्त कर कब्जे में लिया गया View this post on Instagram जिसके विरूद्ध गुढ़ थाने में धारा 288 BNS, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 की धारा 5(ए),6 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया। इसके बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के मुताबिक दिनांक 02/09/25 को शाम करीबन 6 बजे मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक विस्फोटक वाहन जिसका नं. UP70-HT-4843 है जिसमे विस्फोटक पदार्थ भरा हुआ है उक्त सूचना पर हमराह स्टाफ व राहगीर को अवगत करा कर पंचनामा तैयार किया एवं साथ मे लेकर मौके पर पहुच कर तस्दीक किया तो ग्राम इटार पहाड़ मे उक्त वाहन दिखा जिसे रोका एवं वाहन के चालक से नाम पता पूछा गया और वाहन की तलाशी ली गयी तो विस्फोटक पदार्थ का जखीरा मिला। उक्त कार्यवाही में गुढ़ थाना प्रभारी उप निरी. शैल यादव, प्र.आर.331 राकेश वर्मा, आर.325 मनोज निनामा, प्र.आर.506 अयोध्या प्रजापचि, आर.642 सरोवर हालदार,आर.1139 विपिन यादव, आर.325 मनोज द्विवेदी, आर.306 राजकुमार गुप्ता, आर.254 अनिल दाहिया, सैनिक 59 संतोष मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन माल एवं सेवा कर (जीएसटी) में स्लैब व्यवस्था बदलाव: प्रमुख बिंदु पूरी दुनिया के लिए रहनुमा बनकर आए मोहम्मद साहब5 सितम्बर: ईद मिलादुन्नबी पर विशेष