प्रदीप चौधरी। भोपाल के चिकित्सा स्वास्थ्य आयुक्त ने इंदौर के महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया को एक नोटिस जारी कर एम.वाय. हॉस्पिटल के एनआईसीयू वार्ड में भर्ती बच्चों को चूहों द्वारा कुतरने के मामले में तत्काल स्पष्टीकरण मांगा है। नोटिस में कहा गया है कि इस घटना में प्रथम दृष्टया बहुत बड़ी लापरवाही और गैर-जिम्मेदारी सामने आई है। आयुक्त ने डीन से इस संबंध में तुरंत जवाब देने का निर्देश दिया है। MY मामले को लेकर इंदौर कलेक्टर ने घटनास्थल का दौरा किया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संकेत दिया। इस घटना ने न केवल शहर बल्कि पूरे प्रदेश में आक्रोश पैदा कर दिया है और व्यवस्था की खामियों को उजागर किया है। एम आर टीबी अस्पताल में चूहों और सांपों की समस्या आम है। चूहों के कारण सांप अस्पताल में घुस आते हैं, जिससे स्टाफ में दहशत फैलती है। कई बार सांप पकड़ने वालों को बुलाना पड़ता है। My अस्पताल के nicu में चूहों को लेकर जीतू पटवारी बोले चूहे बच्चों को खा रहे हे, ओर भ्रष्टाचार से भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का पेट भरा रहा है,जितना दोषी वह चूहा उससे ज्यादा दोषी ये तंत्र है http://newsnationalworld.news.blog/2025/09/01/rats-create-havoc-in-nicu-of-indores-my-hospital-two-newborns-hands-bitten/ प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस घटना में एक बच्चे की मृत्यु भी हुई है। यह मामला एम.वाय. हॉस्पिटल के नवजात गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) में सामने आया, जहां चूहों द्वारा बच्चों को कुतरने की गंभीर घटना ने अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। इस घटना ने स्वास्थ्य सेवाओं में स्वच्छता और सुरक्षा के मानकों पर गंभीर सवाल उठाए हैं, और संबंधित अधिकारियों से त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ब्रेकिंग न्यूज़ भोपाल: होशंगाबाद रोड पर क्रोमा शोरूम के सामने स्विफ्ट गाड़ी में लगी भीषण आग इंदौर नगर निगम में 100 करोड़ से अधिक के घोटाले: जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की चुप्पी, जनता के टैक्स का दुरुपयोग