इंदौर। प्रदीप चौधरी। विवरण: इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल (एमवायएच) के नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट (NICU) में चूहों ने दो नवजात शिशुओं के हाथ कुतर दिए। ये दोनों शिशु जन्म के तुरंत बाद NICU में भर्ती किए गए थे। रविवार को पहली घटना में एक नवजात को चूहे ने काटा, जिसके बाद डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। सोमवार को दूसरी घटना के बाद स्टाफ ने सीनियर डॉक्टरों को सूचित किया। अस्पताल में चूहों की भारी समस्या है, खासकर NICU में एक बड़ा चूहा कई दिनों से सक्रिय बताया जा रहा है, जिससे स्टाफ भी सहम जाता है। View this post on Instagram घटना की सूचना मिलते ही सीनियर डॉक्टर NICU पहुंचे और बच्चों की स्थिति की जांच की। विभागाध्यक्ष डॉ. ब्रजेश लाहोटी, जो वर्तमान में छुट्टी पर हैं, को फोन पर जानकारी दी गई। उन्होंने सुपरिटेंडेंट डॉ. अशोक यादव को घटना से अवगत कराया। डॉ. लाहोटी ने पुष्टि की कि अस्पताल में चूहों की संख्या बहुत अधिक है और दोनों नवजातों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। स्टाफ को सतर्कता बरतने और चूहों की आवाजाही रोकने के निर्देश दिए गए हैं। सुपरिटेंडेंट डॉ. अशोक यादव ने बताया कि पांच साल पहले अस्पताल में पेस्ट कंट्रोल किया गया था, लेकिन मरीजों के परिजनों द्वारा खाद्य सामग्री लाने के कारण चूहों की संख्या फिर से बढ़ गई है। परिजनों को घबराहट से बचाने के लिए उन्हें अभी इस घटना की जानकारी नहीं दी गई है। अस्पताल प्रबंधन ने अब बड़े स्तर पर पेस्ट कंट्रोल और NICU में चूहों की रोकथाम के लिए तत्काल कदम उठाने की योजना बनाई है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बड़ी खबर. यूट्यूब पर. यूरिया खाद की किल्लत से जूझ रहे जिले सहित तराई क्षेत्र के किसान