उज्जैन।। बड़नगर के एसडीएम धीरेंद्र पाराशर को बीते दिन सुबह एक धमकी भरा फोन कॉल प्राप्त हुआ, जिसमें अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें “देख लेंगे तुम्हें” जैसी धमकियां दीं। इस घटना के बाद, एसडीएम पाराशर ने आज बड़नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। प्रारंभिक जांच में यह मामला लोक निर्माण विभाग (PWD) के एसडीओ से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है। विगत दिनों एसडीएम पाराशर ने पीडब्ल्यूडी के एसडीओ के कार्य में लापरवाही और असंतोषजनक प्रदर्शन के आधार पर एक प्रतिवेदन तैयार कर उज्जैन जिलाधीश को सौंपा था। शिकायत के अनुसार, धमकी देने वाले अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर खुद को भोपाल से बोलने वाला और पीडब्ल्यूडी के एसडीओ का मामा होने का दावा किया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भादंसं (BNS) की धारा 221 और 351(4) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है और कॉल करने वाले की पहचान के लिए आवश्यक कदम उठा रही है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मनगवां पुलिस द्वारा पेशेवर आरोपी को अवैध देशी पिस्टल के गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश सहमति और बलात्कार कानून: सूरत कोर्ट के फैसले का विश्लेषण