स्वापक औषधि और मन प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।

मनगवां।  रीवा जिला अंतर्गत मनगवां थाना पुलिस के द्वारा लगातार नशे के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है इसी कड़ी में आज दिनांक 24/08/25 को मनगवां थाना प्रभारी निरीक्षक गाजेन्द्र सिंह धाकड़ एवं थाना स्टॉप के सहयोग से मुखबिर की सूचना से  मनगवां पुलिस ने ग्राम पथरहा निवासी योगेश सिंह को  पीले रंग के कपडे के झोले में अवैध नशीली कफ के साथ पथरहा फ्लाईओवर के नीचे अवैध नशीली कफ सिरप की विक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश रहा है। तभी रघुनाथगंज तरफ से आया व झोले को अपने कब्जे में लेकर दोनो व्यक्ति खडे थे।


जैसे ही पुलिस को अपनी ओर आता देखा दोनो व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे जिसे हमराही पुलिस टीम ने घेराबन्दी कर दोनो गिरफ्तार आरोपी- योगेश सिंह पिता घनश्याम सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी पथरहा थाना मनगवां, जिला रीवा (म.प्र.), आकाश अग्निहोत्री पिता स्व. दीपेन्द्रमणि अग्निहोत्री उम्र 19 वर्ष निवासी दुअरा थाना मनगवां जिला रीवा (म.प्र.) को मय पीले रंग के झोला सहित पकड़ कर तलाशी ली गयी तो झोले में 35 अवैध नशीली कफ सिरप बरामद हुई।

    जहा पर आरोपीगणो के विरुद्ध थाना मनगवां में अप.क्र. 432/2025 धारा 8,21,22 NDPS ACT. 5/13 औषधि अधि. के तहत कार्यवाही की गई। जिन्हें दोनो आरोपियो को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
तथा प्रकरण के अन्य फरार आरोपियों की पता तलाश लगातार जारी है।

उक्त कार्यवाही में थाना निरीक्षक गजेन्द्र सिंह धाकड, सउनि. धीरेन्द्र सिंह, प्रआर. जय सिंह, प्रआर. बलराम पासी, प्रआर. आशीष सिंह, आर. अजय सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका थी।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading