इंदौर। अंकुल प्रताप सिंह। लंबे समय से रुके मालवा मिल-पाटनीपुरा पुल के निर्माण कार्य ने व्यापारी संघ की मेहनत और दबाव के बाद फिर से रफ्तार पकड़ ली है। इस महत्वपूर्ण मार्ग पर काम शुरू होने से क्षेत्र के व्यापारियों और रहवासियों में राहत की लहर है। पाटनीपुरा मालवा पुल हादसा: SIT गठन, ठेकेदार पर जुर्माना, निगम कर्मचारी निलंबित. पाटनीपुरा-मालवा मिल मार्ग पर बने 100 साल पुराने जर्जर पुल को तोड़कर नया पुल बनाने का कार्य चल रहा है, जिसकी लागत लगभग 6 करोड़ रुपये है। हाल ही में हुए हादसे में गोलू कुशवाहा नामक व्यक्ति पुल में गिर गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना ने नगर निगम को नींद से जगा दिया। हादसे की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। ठेकेदार पर लाखों रुपये का जुर्माना लगाया गया और कुछ निगम कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया। SIT की जांच के बाद ही यह तय होगा कि गोलू कुशवाहा को मुआवजा मिलेगा या नहीं। सुरक्षा के लिए कड़े कदम: बैरिकेडिंग और रास्ते बंद हादसे के बाद नगर निगम ने सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाए हैं। पुल के चारों ओर बैरिकेडिंग की गई है, और आने-जाने वाले सभी रास्तों को बंद करने का आदेश दिया गया है। नर्मदा लाइन पर खतरनाक तरीके से पुल पार करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए पाइपलाइन के बीच तीन सेट बांधकर रास्ता अवरुद्ध किया गया है। साथ ही, बैरिकेडिंग पर सूचना पत्र लगाए गए हैं, जिनमें लिखा है: “कार्य प्रगति पर है, कृपया अपनी गति पर विराम लगाएं और हादसे से बचें।” नगर निगम की यह सतर्कता, भले ही देर से जागी, लेकिन अब कोई और दुर्घटना न हो, इसकी उम्मीद की जा रही है। नर्मदा लाइन पर खतरनाक तरीके से पुल पार करने वालों पर अंकुश अवैध पार्किंग से हादसा: युवक गंभीर रूप से घायल देर रात पाटनीपुरा से मालवा मिल सड़क पर जैन मंदिर के सामने अवैध रूप से पार्क की गई एक अर्टिका कार से टकराकर एक सी डी डोन बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का पीछे का कांच टूट गया और युवक का चेहरा बुरी तरह फट गया। स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत उसे MY हॉस्पिटल में भर्ती कराया। इस हादसे ने अवैध पार्किंग की समस्या को फिर से उजागर किया है। भविष्य के लिए सुझाव: सुचारू योजना की जरूरत ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नगर निगम को सुचारू यातायात प्रबंधन और पार्किंग व्यवस्था पर ध्यान देना होगा। वैकल्पिक मार्गों की स्थिति सुधारने और नियमित निगरानी से यातायात दबाव और हादसों को कम किया जा सकता है। साथ ही, निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन और समयबद्ध पूरा होना जरूरी है, ताकि रहवासियों और व्यापारियों को लंबे समय तक परेशानी न झेलनी पड़े। नगर निगम की जागरूकता और व्यापारी संघ के प्रयासों से अब उम्मीद है कि यह पुल जल्द पूरा होगा, जिससे क्षेत्र में यातायात सुगम होगा और जाम की समस्या से निजात मिलेगी। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बरवाला के देव जाहरवीर गोगाजी धाम में हुआ वार्षिक हवन व भण्डारे का आयोजन स्वाधीनता दिवस: सूली पर लटके रहे बहादुर खान और खुशीराम के शव
You must be logged in to post a comment.