रीवा । सिटी कोतवाली पुलिस ने नशे के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 600 नग अवैध नशीली कफ सिरप के साथ तस्करी में प्रयुक्त दो पहिया वाहन को जब्त किया है


रीवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह एवं अति पुलिस अधीक्षक रीवा श्रीमती आरती सिंह के निर्देशन मे एवं नगर पुलिस अधीक्षक राजीव पाठक के मार्गदर्शन मे तथा थाना प्रभारी कोतवाली श्रृगेष सिंह राजपूत एवं कोतवाली पुलिस टीम के द्वारा प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप एवं तस्करी मे प्रयुक्त वाहन को जप्त किया गया। 


     बताया जाता है कि 02/08/25 को पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी अखाड़ा घाट के खाली जगह मे प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप की बोरियो द्वारा दो पहिया वाहन से चालक के द्वारा की जा रही है।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सिटी कोतवाली द्वारा वरिष्ट अधिकारियो के निर्देशन पर तत्काल टीम गठित कर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर छापामार कार्यवाही की गई जैसे ही तस्करों ने पुलिस को आते देखा दो पहिया वाहन का चालक  मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। लेकिन पुलिस की दबिस से तस्करी मे प्रयुक्त वाहन एवं बोरिया बरामद हुई। बोरियो को खोलकर देखा गया तो उक्त बोरियों में प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप की कुल 600 शीशी बरामद की गई।

जहा पर आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली मे आपराध क्रमांक 428/2025 धारा 8,21,22 एनडीपीएस 5/13 ड्रग कन्ट्रोल एक्ट  का कायम कर फरार दो पहिया वाहन चालक आरोपी की सरगरमी से पतासाजी की जा रही है।

उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक श्रृगेष सिंह राजपूत  स.उ.नि. रामनिवास, प्र.आर. अनिल विश्वकर्मा, आर. रंजन कुमार, आर. गौरव मिश्रा आर. अनुराग चैरसिया , आर. सागर गौतम, की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading