इंदौर शुभम जैसवाल। : ग्राम बजरंग पालिया में जमीन विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। भाजपा नेता धीरज ठाकुर ने बिल्डर अरविंद डोसी को ₹50 करोड़ की मानहानि का नोटिस भेजा है, जिसमें डोसी पर झूठी और दुर्भावनापूर्ण शिकायत दर्ज कर उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया गया है। विवाद वर्ष 2023 में अरविंद डोसी और उनकी फर्म ‘लोहितंग डेवलपर्स’ ने बजरंग पालिया में करीब 6 हेक्टेयर जमीन के विकास के लिए कई किसानों के साथ अनुबंध किया था। शर्तों के अनुसार, 18 महीनों के भीतर लेआउट स्वीकृति और निर्माण कार्य पूर्ण करना था, लेकिन न तो अनुमति ली गई और न ही कोई निर्माण शुरू हुआ। नोटिस के अनुसार, जमीन मालिक स्व. जीवन सिंह की मृत्यु के बाद, डोसी और उनके सहयोगी आसिफ खान, अज़ीम खान, निखिल उर्फ निक्की, शाकिर और क्रतेश राठौर ने मृतक के परिजनों को डराने और जबरन रजिस्ट्री कराने की कोशिश की। मानहानि का आरोप21 जुलाई 2025 को डोसी द्वारा दर्ज शिकायत को ठाकुर ने झूठा और बदनीयत करार दिया है। ठाकुर ने दावा किया कि घटना के समय वह अपनी ऑफिस मीटिंग में थे, जिसके समर्थन में सीसीटीवी फुटेज प्रस्तुत किए गए हैं। नोटिस में कहा गया कि डोसी की शिकायत ने उनकी सामाजिक और राजनीतिक प्रतिष्ठा को गंभीर नुकसान पहुंचाया।नोटिस की मांग और कानूनी चेतावनीनोटिस में डोसी से 15 दिनों के भीतर निम्नलिखित की मांग की गई है:1. सार्वजनिक माफी मांगने।2. शिकायत वापस लेने।3. ₹50 करोड़ का हर्जाना अदा करने। ऐसा न करने पर ठाकुर ने दीवानी और फौजदारी कार्यवाही की चेतावनी दी है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 356 (आपराधिक मानहानि) और 357 (मानहानि के लिए सजा) के तहत कार्रवाई शामिल होगी। नोटिस में सुप्रीम कोर्ट के मामलों जैसे राजेन्द्र सिंह पथानिया बनाम राज्य, WBSEB बनाम दिलीप राय, और सुब्रमण्यम स्वामी बनाम भारत संघ का हवाला दिया गया है, जो मानहानि के मामलों में कानूनी मिसालें स्थापित करते हैं।यह मामला इंदौर में जमीन विवाद और राजनीतिक प्रतिष्ठा को लेकर चर्चा का केंद्र बन गया है। ठाकुर का दावा है कि डोसी की शिकायत एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा है, जिसे सीसीटीवी फुटेज से नाकाम कर दिया गया है। अब देखना यह है कि डोसी इस नोटिस का जवाब कैसे देते हैं और यह विवाद कानूनी रूप से कहां तक पहुंचता है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन दिनदहाड़े कार सवार बदमाशों ने नाबालिग लड़की का किया अपहरण, मैहर में 3 आरोपी हुए गिरफ्तार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इस सदी का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट, किस तरह किया जाए उपयोग – लेखक सालगिया