आमिर खान । : शहर में अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए इंदौर पुलिस कमिश्नरेट ने 19-20 जुलाई की रात को सरप्राइज कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन और एडिशनल कमिश्नर (कानून/व्यवस्था) अमित सिंह व एडिशनल कमिश्नर (क्राइम) मनोज कुमार श्रीवास्तव के दिशा-निर्देशन में चारों जोन और यातायात पुलिस ने सभी थाना क्षेत्रों में गुंडों, बदमाशों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की। इस अभियान में कुल 1338 बदमाशों की जांच की गई, जिनमें से 568 के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई। इसके तहत 280 से अधिक वारंट तामील किए गए, जिनमें 85 स्थाई, 91 गिरफ्तारी, 104 जमानती वारंट और 124 समंस शामिल हैं। साथ ही, 194 लापरवाह वाहन चालकों पर शराब पीकर वाहन चलाने के लिए 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने 8 प्रकरण अवैध रूप से सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ दर्ज किए। इसके अलावा, 86 आदतन बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई, जिसमें 170 BNSS में 21, 129 BNSS में 6, 126B/135(3) BNSS में 57 और 141-1ख BNSS में 2 कार्रवाइयाँ शामिल हैं। अभियान के दौरान 770 से अधिक बदमाशों की जांच की गई, जिनमें 284 गुंडे, 76 नकबजन, 33 लुटेरे, 124 चाकूबाज, 10 ड्रग पैडलर, 66 हिस्ट्रीशीटर, 136 निगरानीशुदा बदमाश और 41 जिलाबदर व रासुका के बदमाश शामिल हैं। इन सभी को आगे अपराध न करने की हिदायत दी गई और डोजियर भरवाए गए। महिला अप personally identifiable information (PII) अपराधों और वाहनों में आगजनी व तोड़फोड़ में शामिल अपराधियों की भी जांच की गई। कई फरार अपराधी पुलिस की गिरफ्त में आए, जिनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई जारी है। इंदौर पुलिस का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में ऑटो रिक्शा चालक महासंघ ने नशा मुक्ति अभियान में लिया हिस्सा, निकाली रैली मध्य प्रदेश पुलिस का नशा मुक्ति जन जागृति अभियान