इंदौर ऑटो रिक्शा चालक महासंघ के पदाधिकारियों ने इंदौर नारकोटिक्स पुलिस विभाग द्वारा संचालित “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के तहत एक ऑटो रिक्शा रैली निकाली। इस रैली के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता फैलाई गई और सभी ने नशा न करने की शपथ ली। साथ ही, महासंघ ने संकल्प लिया कि वे अन्य लोगों को भी नशे की लत से दूर रखने के लिए प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर डीएसपी (नारकोटिक्स), थाना प्रभारी राजेश बिड़कर सहित अन्य पुलिस अधिकारी विशेष रूप से मौजूद रहे। यह अभियान मध्य प्रदेश पुलिस के निर्देशानुसार 15 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य समाज, विशेषकर युवाओं को नशे से मुक्त रखना है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बाणेश्वरी कावड़ यात्रा का इंदौर में मनोज कल्याणे मित्र मंडल द्वारा फूलों से किया स्वागत इंदौर पुलिस की सरप्राइज कॉम्बिंग गश्त: 1338 बदमाशों की जांच, 568 पर कार्रवाई, 194 शराबी चालकों पर लगा शिकंजा