आमिर खान।। पलासिया पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक वाहन चोर सत्यम को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में शहर के तीन थाना क्षेत्रों—पलासिया, लसूडिया, और संयोगितागंज—से तीन दोपहिया वाहन चुराने की बात कबूल की और चुराए गए वाहनों को पुलिस को बरामद करवाया। पुलिस को उम्मीद है कि आरोपी से और भी चोरी के वाहन बरामद हो सकते हैं, इसलिए उससे गहन पूछताछ जारी है। View this post on Instagram क्षेत्रीय एसीपी ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान सत्यम को रोका गया, लेकिन उसके पास गाड़ी के कागजात नहीं थे और वाहन पर नंबर प्लेट भी नहीं थी। जांच में पता चला कि पकड़ी गई मोटरसाइकिल पलासिया थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी, जिसका अपराध दर्ज है। आरोपी ने आगे खुलासा किया कि उसने लसूडिया और संयोगितागंज थाना क्षेत्रों से भी वाहन चोरी किए थे, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया।एसीपी के अनुसार, सत्यम शराब का आदी है और शराब पीने के बाद वह उन वाहनों को चुराता था, जिनमें चाबी लगी रहती थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अन्य संभावित चोरी के वाहनों की तलाश कर रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन लोक निर्माण विभाग सड़क और ब्रिज परियोजनाओं में गुणवत्ता, डिज़ाइन और सतत पर्यवेक्षण पर जोर; कोई भी कार्य नहीं रोका गया नशा मुक्ति जन जागृति अभियान: बड़नगर पुलिस द्वारा सैंट अगस्टीन स्कूल में जागरूकता रैली और शपथ समारोह