प्रदीप चौधरी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने सात दिवसीय विदेश दौरे के तहत दुबई की यात्रा पूरी करने के बाद 16 जुलाई 2025 को स्पेन पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। स्पेन में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने दुबई दौरे को मध्य प्रदेश के लिए अत्यंत सकारात्मक और फलदायी बताया। उन्होंने कहा, “मैं इस यात्रा से पूरी तरह संतुष्ट हूं। दुबई में हमने विभिन्न क्षेत्रों जैसे पर्यटन, खनन, और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग में निवेश की व्यापक संभावनाएं तलाशीं। आने वाले समय में हमें दुबई में अपनी गतिविधियों को और आगे बढ़ाना होगा।” मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार की वैश्विक साझेदारी की रणनीति में मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “भारत सरकार के अंब्रेला तले राज्य सरकारें वैश्विक मंच पर काम कर रही हैं, और मध्य प्रदेश इसमें अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इसी दृष्टिकोण के साथ हमने दुबई और स्पेन का दौरा तय किया था।” डॉ. यादव ने दुबई में डीपी वर्ल्ड और जेबेल अली फ्री जोन (JAFZA) के साथ भारत मार्ट परियोजना पर हुई चर्चा का उल्लेख करते हुए इसे भारतीय MSMEs को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि भारत मार्ट 2026 में शुरू होगा, जो मध्य प्रदेश के कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, और हस्तशिल्प उत्पादों को मध्य पूर्व, अफ्रीका, और यूरोप के बाजारों तक पहुंचाने में मदद करेगा। स्पेन दौरे के बारे में उन्होंने आशा जताई कि यह यात्रा भी दुबई की तरह सफल होगी। स्पेन में वे बार्सिलोना और मैड्रिड में ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल, ग्रीन मोबिलिटी, और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में निवेशकों और उद्योगपतियों के साथ चर्चा करेंगे। खास तौर पर पीएम मित्र पार्क और टेक्सटाइल क्लस्टर को गति देने पर उनका फोकस रहेगा। उन्होंने कहा, “स्पेन की डिजाइन, मशीनरी, और टिकाऊ तकनीकों से मध्य प्रदेश में नए अवसर बन सकते हैं, जिससे रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।” यह दौरा मध्य प्रदेश को वैश्विक निवेश मानचित्र पर स्थापित करने और आर्थिक समृद्धि के लिए नए अवसर तलाशने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्पेन पहुँचेप्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में औद्योगिक विकास की नई इबारत लिखेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव निवेशकों को मध्यप्रदेश की सरल निवेश नीति से करवायेंगे अवगत दुबई जैसे ही स्पेन का दौरा भी होगा सफलभोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार की रात स्पेन के मैड्रिड पहुँचे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के सीधे सरल व्यक्तित्व से सभी अभिभूत हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव दुबई से विमान द्वारा मैड्रिड पहुंचे।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश को उद्योग संपन्न राज्य बनाने के लिए उनका यह प्रवास दुबई के जैसे ही सफल होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में मध्यप्रदेश सहित भारत के सभी राज्य एक छत के नीचे निवेश और उद्योग से रोजगार सम्पन्न बनाने के लिए निवेशकों को आमंत्रित कर रहे है।मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश में वैश्विक निवेश और रोजगार के नये अवसरों को सृजित करने के लिये वहाँ के उद्योगपतियों को निवेश के लिये सरकार की सरल एवं उपयोगी नीतियों से अवगत करवायेंगे। इससे प्रदेश के आर्थिक विकास को गति मिलेगी। रोजगार सृजन के साथ तकनीकी उन्नयन और संस्कृति से अवगत होकर निवेशकों के माध्यम से मध्यप्रदेश को दीर्घकालीन लाभ मिलेगा। औद्योगिक विकास और आर्थिक रूप से समृद्ध मध्यप्रदेश बनाने में उनकी यह यात्रा कारगर साबित होगी।मुख्यमंत्री डॉ. यादव निवेशकों को पर्यटन, आईटी एवं अधोसंरचना क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने के लिये आकर्षित करेंगे। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में 17 कॉलोनाइजर को नोटिस, 10 साल से नहीं विकास दिग्विजय सिंह के कांवड़ यात्रा पर पोस्ट को लेकर मंत्री विश्वास कैलाश सारंग का तीखा प्रहार