कल दिनांक 16 जुलाई को हटेंगा अतिक्रमण, ग्रामीणों में खुशी का माहौल। जवा रीवा । रीवा जिले के जवा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत कोनी के तेदुहा नाला पहुच मार्ग के सरहदी भूमि स्वामी प्रवीण मिश्रा निवासी कोनी के द्वारा अतिक्रमण कर बर्षो से बने रास्ते को रुंध कर अतिक्रमण कर लिया गया है जिस कारण ग्राम पंचायत के अधीन रुपौली, चांद कुरौली, पैपखरा, पोखरी टोला, तलरी गांव के 5000 से ज्यादा आबादी के लोगों का आवागमन अवरूद्ध हो गया है। रास्ता अवरूद्ध होंने से विद्यार्थियों का स्कूल आना बंद हैं, बिमारी से जूझ रहे लोग अस्पताल तक नही पहुच पा रहे है। ग्राम पंचायत तक नही पहुचने से ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ नही मिल पा रहा है राशन के लिए ग्रामीणों को भटकना पड़ रहा है। जिसके लिए ग्रामीणों द्वारा कई शासन प्रशासन,सांसद विधायक और कलेक्टर रीवा को आवेदन दिया गया था। लेकिन निराकरण नही हुआ। समस्याओं का निराकरण नही होने पर समाचार पत्र और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से शासन प्रशासन को जगाने का प्रयास किया गया था तब जिला कलेक्टर रीवा ने सम्बंधित जवा तहसीलदार औऱ जवा एसडीएम को जांच कर कार्यवाही करने का निर्देश दिए थे इसके बाद भी जवा तहसीलदार और जवा एसडीएम के द्वारा ध्यान नही दिया गया । तब हताश होकर आज दिनांक 15 जुलाई 2025 को जनपद सदस्य प्रतिनिधि शिव शंकर तिवारी, शिवकुमार द्विवेदी,दुर्गेश द्विवेदी, सरपंच केदार साहू सहित कई लोगो ने जिला कलेक्टर रीवा प्रतिभा पाल से मुलाकात कर अपनी समस्याओं को रखते हुए आवेदन दिए। जिसमे जिला कलेक्टर और अपर कलेक्टर ने आश्वासन दिए कि कल दिनांक 16 जुलाई को अवरुद्ध मार्ग से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जाएगी। आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों में खुशी दिखी। अब देखना होगा कि क्या कल का दिन 5000 लोगो के लिए नया सबेरा लेकर आएगा या यूं ही अधिकारियों का आश्वासन आश्वासन ही रह जायेगा। बता दे कि इसी रास्ते को लेकर लोकसभा चुनाव में ग्रामीण ने मतदान नही किये थे चुनांव का बहिष्कार कर दिए थे तब अपर कलेक्टर रीवा ने सड़क बनवाने का आश्वासन दिए थे लेकिन आज दिनांक तक सड़क नही बनी। वही ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को आवेदन देते कहा कि यदि जल्द ही अतिक्रमण नही हटा तो हजारों ग्रामीणों के साथ अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठने के लिए मजबूर हो जायेगे। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन शुभांशु शुक्ला ने धरती पर रखा पहला कदम 18 दिन की ऐतिहासिक सफल यात्रा,PM मोदी ने दी बधाई इंदौर में 17 कॉलोनाइजर को नोटिस, 10 साल से नहीं विकास
You must be logged in to post a comment.