देवास, मध्यप्रदेश । । जिला मुख्यालय पर मंगलवार को कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने जनसुनवाई में आए आवेदकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्टर सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत ज्योति शर्मा, अपर कलेक्टर बिहारी सिंह सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।घर जाने का रास्ता खुलवाया जाएआवेदक गोरेलाल बनेरिया, निवासी शंकरगढ़, देवास ने घर आने-जाने वाले रास्ते को खुलवाने के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर सिंह ने संबंधित अधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिए। पानी की निकासी करवाई जाएग्राम नेवरी, ग्राम पंचायत लिंबोदा, देवास के निवासियों ने पानी की निकासी के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर सिंह ने संबंधित अधिकारी को जांच और नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिए।खेत की मेढ़ से मिट्टी हटवाने व जल निकासीआवेदिका सावित्री बाई पति बाबुलाल ने खेत की मेढ़ से मिट्टी हटवाने और जल निकासी के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर सिंह ने संबंधित अधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिए।प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभआवेदक बद्रीलाल सेन, निवासी ग्राम बैरागढ़ ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर सिंह ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिए। अन्य आवेदनजनसुनवाई में प्रधानमंत्री आवास योजना, जमीन सीमांकन, बिजली बिल कम करने, बीपीएल सूची में नाम जोड़ने, नामांकन, बंटवारा, रास्ते से अतिक्रमा हटाने, नालियों की साफ-सफाई जैसे आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को जांच कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मध्यप्रदेश पुलिस का “नशे से दूरी, है जरूरी” अभियान: इंदौर में युवाओं ने निकाली नशा मुक्ति जागरूकता रैली यादव ने ‘भारत मार्ट’ को बताया वैश्विक व्यापार का प्रवेशद्वार