जवा रीवा । ज़ोरदार बारिश होने से रीवा सहित पूरे जिले में बाढ़ जैसे हालात बने हुए है। जहा देखो पानी ही पानी नजर आ रहा है। लोगो के घरों पानी भर जाने से कई कच्चे मकान धराशायी हो गए। तो कई नदियों और नालों में उफान होने से रास्ते बंद हो गए है सड़के टूटकर दलदल में तब्दील हो गयी है।

जिसके लिए प्रशासन ने अलर्ट भी जारी किया था कि बाढ़ की स्थिति में नदी नाले पार न करे इसके बाबजूद भी लोग गलतियां कर रहे जिसका नतीजा सामने है।

बता दे कि बारिश के बजह से रीवा जिले के जवा थाना अंतर्गत नगमा गांव के पास आधार नाले में बना रपटा बारिश में पूरी तरह से डूब गया था तभी पटेहरा गांव से पिकप वाहन में समान लोड करके ड्राइवर नगमा जा रहा था जैसे ही नाले के पास पहुचा तो लोगो ने मना किया कि नाला उफान पर है इसे पार मत करो फिर भी ड्राइवर ने जलमग्न नाले को पार करने की कोशिश कर रहा था।

जैसे ही बीच नाले के पास पहुचा तेज बहाव में पिकप वाहन पलट गया। वाहन का अगला हिस्सा और टायर रपटे के रेलिंग में जा फसा। जिसका आधा हिस्सा रपटा में और आधा हिस्सा नाले में था किसी तरह ड्राइवर ने पिकप से निकल कर जान बचाई। जिसकी सूचना जवा पुलिस को दी गयी सूचना पर पुलिस ने पहुचकर बहाव कम होने के बाद समान और पिकप वाहन को बाहर निकलवाया गया।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading