भोपाल। प्रदीप चौधरी। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 154 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित डॉ. अंबेडकर ब्रिज के आसपास डाक भवन और महाराणा प्रताप नगर जैसे इलाकों में जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण हल्की बारिश में ही सड़कों पर पानी भर गया। इससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ और लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। प्रदेश में बारिश का कहर: कहीं जोरदार बरसात, कहीं बूंदाबांदी मध्य प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है, लेकिन बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। भोपाल सहित कई जिलों में तेज बारिश के कारण सड़कों और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में विदिशा, रायसेन, सीहोर, इंदौर, उज्जैन, और जबलपुर जैसे जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कहीं नगर निगम की सफाई और ड्रेनेज व्यवस्था अपूर्ण है, तो कहीं सड़कों पर गड्ढों की समस्या ने हालात को और बिगाड़ दिया है। View this post on Instagram नगर निगम और जिला प्रशासन जलभराव की समस्या से निपटने के लिए प्रयास कर रहे हैं, लेकिन मेट्रो प्रोजेक्ट और नालों की अपर्याप्त सफाई के कारण स्थिति जटिल बनी हुई है। सीएम मोहन यादव ने अधिकारियों को बाढ़ नियंत्रण और जल निकासी के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा, जिससे लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बरिंदा से रीता तक का सफर : आपातकाल के झंझावात में दीये की टिमटिमाती लौ के सहारे भूमिगत प्रतिरोध की कहानी राष्ट्रीय स्तर की अबेकस मेंटल मैथ प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह