मनमानी पर उतारू है विंड ग्रूप

रीवा । रीवा शहर में अवैध कालोनियों की भरमार है जिसे देखते हुए नगरनिगम आयुक्त डॉ. संजय सौरभ सोनवणे ने अवैध कालोनियों पर रोक लगाने की दिशा में सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। उक्त विषय को लेकर एडवोकेट बीके माला रीवा द्वारा शिकायत कई वर्षों से की जा रही हैं कि रीवा के 45 वार्ड में टीएसपी, रेरा,डायवर्सन लागू होने चाहिए। शिकायत के आधार पर इसी क्रम में जोन क्रमांक-1 अंतर्गत चोरहटा क्षेत्र में दो अवैध कॉलोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। इस दौरान 4 जेसीबी मशीनों से कॉलोनी में बनाई गई सड़कों को पूरी तरह उखाड़ा गया, प्रीकास्ट से निर्मित बाउंड्री को ध्वस्त किया गया और बिजली कनेक्शन भी काट दिए गए हैं।


कार्यपालन यंत्री( जोनल अधिकारी) राजेश सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई म.प्र. नगर पालिक अधिनियम 1956 में वर्णित धारा के अंतर्गत की गई।


उल्लेखनीय है कि विंड ग्रुप अधिकृत  तौसीफ अहमद पिता मो. हनीफ अहमद को वार्ड – 4 ग्राम चोरहटा का खसरा  नम्बर 765/2/1 के रकवा 2.6752 हेक्टेयर तथा रामनिवास सिंह एवं बसंत सिंह पिता रामनाथ सिंह वगैरा वार्ड क्रमांक 04 चोरहटा के खसरा क्रमांक 799/1/1 जुज़ रकवा 0.5606 हेक्टेयर में निर्मित दोनों अवैध कॉलोनी पर स्वयं या प्रतिनिधि/वरिसानो द्वारा भूमि के छोटे छोटे भूखंडो मे विभक्त कर अवैध कालोनी का निर्माण किया गया था। जिसे हटाये जाने की कार्यवाही की गई।

निगम आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इसी प्रकार की अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी प्लॉट या भूमि की खरीदी से पहले उसकी वैधता की जांच अवश्य करें।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading